फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Congress against property tax Cry - Lyrics

प्रॉपर्टी टैक्स के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला-बोल

Wed, 16 Oct 2013 02:57 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 16 Oct 2013 02:57 AM IST
विज्ञापन
Congress against property tax Cry - Lyrics
कांग्रेसियों ने प्रॉपर्टी टैक्स के खिलाफ मंगलवार को हल्ला बोला। विधायक बलबीर सिद्धू की अगुवाई में कांग्रेसियों ने फेज 7-8 चौक पर रोष प्रदर्शन किया। इसमें सांसद रवनीत बिट्टू भी शामिल हुए। रोष प्रदर्शन में शहर की कई संस्थाओं के प्रतिनिधि भी पहुंचे। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी पहले दशहरा ग्राउंड में इकट्ठे हुए। उसके बाद नारेबाजी करते हुए चौक तक गए। जहां मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। दोनों नेताओं ने कहा कि मोहाली के लोगों पर प्रॉपर्टी टैक्स लगाना नाजायज है। क्योंकि प्लॉट देते समय गमाडा सभी तरह के चार्ज वसूल चुका है। गमाडा द्वारा शहर से वसूली रकम को सरकार संगत दर्शनों में खर्च कर रही है।
विज्ञापन


सिद्धू ने लोगों से अपील की कि वे टैक्स न जमा कराएं। कांग्रेस टैक्स वापसी तक सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रखेगी। सांसद बिट्टू ने कहा कि जिस तरह लोगों के संघर्ष के बाद वेल्थ टैक्स वापस लिया गया, उसी तरह प्रॉपर्टी टैक्स भी वापस कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार गांववासियों को गुमराह कर सकती है, मोहाली के पढ़े-लिखे लोगों को नहीं। इस मौके पर रिशव जैन, अमरीक सोमल, कुलजीत औलख, मुकंदी सिंह, मनमोहन सिंह लंग, ऊषा रानी, कुलवंत चौधरी, विनोद सभरवाल, एमडीएस सोढी, सुखदेव मांगट, एचएस घुम्मन, कर्नल रंजीत सिंह बोपाराय, एचएस जटाना, एनएस सिद्धू, बीके वशिष्ठ, गुरचरन सिंह, जेएस बावा भी मौजूद थे।


अकाली बोले, दिल्ली में दें धरना
अकाली दल के पूर्व पार्षदों ने कांग्रेस के रोष प्रदर्शन की निंदा की है। गुरमुख सोहल, परमजीत काहलों, आरपी शर्मा, फूलराज सिंह आदि ने कहा है कि कांग्रेसियों का रोष प्रदर्शन महज सियासी ड्रामा है। क्योंकि राज्य सरकार को प्रॉपर्टी टैक्स केंद्र सरकार के दबाव में ही लगाना पड़ा है। केंद्र सरकार ने इस कारण करोड़ों रुपये की ग्रांट रोक दी थी। इसके कारण टैक्स लगाना पड़ा। अगर कांग्रेसियों को इतनी ही चिंता है तो दिल्ली में अपनी सरकार के खिलाफ धरना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed