फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Complaint given to DCP in fake merit certificate case

Mohali News: फर्जी मेरिट सर्टिफिकेट मामले में डीसीपी को दी शिकायत

Mon, 02 Oct 2023 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Complaint given to DCP in fake merit certificate case
पचंकूला। फर्जी मेरिज सर्टिफिकेट बनाने के मामले में महिला ने जांच अधिकारी पर उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। महिला ने डीसीपी को शिकायत दी है। इसके बाद एमडीसी पुलिस ने महिला की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-17 निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया रमनप्रीत नाम के व्यक्ति ने उनके साथ शादी का फर्जी मेरिज सर्टिफिकेट बनवाया है। इसमें शादी की तारीख 29 जुलाई 2019 की है। इसके साथ ही एक समझौते का डीड भी बनाया है। इसी आधार पर उक्त व्यक्ति शादी का दावा कर रहा है। महिला ने बताया कि उन्होंने उसके खिलाफ एमडीसी थाने में शिकायत दी थी। जांच अधिकारी पूजा मामले की जांच कर रही थी। इस मामले में उन्होंने महिला के परिजनों का कोई बयान नहीं लिया। उन्होंने कहा कि उनकी शादी दीपक के साथ हुई है। उसका मेरिज सर्टिफिकेट 2020 में बना है। इसके अलावा 2018 और 19 के दौरान करवा चौथ सहित कुछ पर्व के दौरान उन दोनों की कई फोटो भी हैं, जिसे वह पुलिस को दे चुकी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर रमनप्रीत समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed