फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Compensation will be given for animal accidents

जानवरों से हादसा होने पर मिलेगा मुआवजा

Thu, 02 Jan 2020 09:54 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Compensation will be given for animal accidents
मोहाली। नगर निगम के एरिया में घूमते लावारिस पशुओं, कुत्तों और अन्य जानवरों की वजह से हादसे का शिकार होने वाले लोगों को आने वाले समय में नगर निगम मुआवजा दे सकता है। इसके लिए नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम के कमिश्नर कमल कुमार गर्ग ने बताया कि नगर निगम की मीटिंग तीन जनवरी को होगी। मीटिंग में कई अहम प्रस्ताव पास होंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर निगम की स्पेशल मीटिंग होगी। इसमें पशुओं की वजह से हादसों का शिकार हुए लोगों को मुआवजा देने व पालतू पशुओं की रजिस्ट्रेशन के लिए नियम को मंजूरी दी जाएगी। इस प्रक्रिया को रजिस्ट्रेशन प्रॉपर कंट्रोलर ऑफ स्ट्रे एनिमल्स एंड कारपोरेशन टू विक्टिम ऑफ एनिमल अटैक में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा मीटिंग में 2019-20 के बजट री-एप्रोप्रिएट करने व जरूरी प्रस्तावों में बदलने का प्रस्ताव पास किया जाएगा। इस सबके पीछे कोशिश यही है कि इलाके में संपूर्ण तरीके से विकास करवाया जा सके।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में कई विकास कार्य रुक गए हैं। पिछली हाउस की मीटिंग में विभिन्न इलाकों के पार्षदों ने यह मुद्दा गंभीरता से उठाया था। इसके बाद नगर निगम के अधिकारियों ने बताया था कि जिन अकाउंट से उनके विकास कार्य खर्च किए जाने थे, उनमें उतना पैसा ही नहीं है। ऐेसे में फिर बजट को रीएप्रोप्रिएट करने का फैसला लिया गया था। इसके तहत ही यह सारी कार्रवाई चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केसों के बाद नगर निगम ने तैयार किया प्रस्ताव
जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले चंडीगढ़ से मटौर जाने वाली सड़क पर लावारिस पशु की वजह से एक हादसा हो गया था। इसमें बाइक चालक की मौत हो गई थी। उसने नगर निगम को मुआवजे के लिए 98 लाख रुपये का नोटिस भेजा था लेकिन निगम की ऐसी पॉलिसी नहीं थी। ऐसे में नगर निगम ने हाथ खड़े कर दिए थे। इसी तरह फेज-दो में एक बच्चों को लावारिस कुत्ते ने होंठ पर काट दिया। बच्चे की पीजीआई में सर्जरी हुई थी। उस परिवार ने भी मुआवजे के लिए निगम को कानूनी नोटिस भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed