फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Company fined Rs 10,000 for overweight wheat sacks

Mohali News: गेहूं की बोरियों का अधिक वजन किया तो कंपनी पर लगाया 10 हजार का जुर्माना

Thu, 25 Apr 2024 07:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Company fined Rs 10,000 for overweight wheat sacks
लांडरां/बनूड़। लीगल मेट्रोलॉजी विभाग (नापतोल) मोहाली ने बुधवार को अनाज मंडी बनूड़ में गेहूं की भरी बोरियों की जांच की। इस चेकिंग के दौरान अधिक गेहूं तोलने पर राम किशन एंड कंपनी बनूड़ पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।लीगल मेट्रोलॉजी विभाग, मोहाली के इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह संधू, इंस्पेक्टर मनोज कुमार और गुरप्रीत सिंह और हेड क्वार्टर से आए अधिकारियों की टीम ने बताया कि दोपहर अनाज मंडी बनूड़ में गेहूं की पूरी बोरियों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि इस चेकिंग के दौरान राम किशन एंड कंपनी पर गेहूं से भरी दस बोरियों की जांच की गई, इस दौरान इन 10 बोरियों में औसतन 51 किलो 200 ग्राम वजन पाया गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस मौके पर गांव सनेटा का किसान गुरमुख सिंह अपनी गेहूं की फसल बेचने आया था, जिसकी जांच के दौरान अधिक गेहूं तोलने पर संबंधित राम किशन एंड कंपनी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और इसके अलावा अनाज मंडी बनूड़ में दो अन्य दुकानों पर गेहूं की पूरी बोरियों की जांच की गई, जिसमें माप सही पाया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि अनाज मंडी में किसी भी आढ़ती को किसानों की फसल अधिक नहीं तौलने दी जाएगी और यदि ऐसा कोई मामला सामने आया, तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले को लेकर जब मार्केट कमेटी के अकाउंटेंट गुरुमीत सिंह से संपर्क किया गया, तो उन्होंने लीगल मेट्रोलॉजी डिपार्टमेंट मोहाली द्वारा राम किशन एंड कंपनी पर अधिक वजन के लिए लगाए गए जुर्माने की पुष्टि की और कहा कि चार दिन पहले संबंधित आढ़ती के अलावा कुछ और भी आढ़तियों पर किसानों की फसल अधिक तौलने का जुर्माना भी लगाया गया था। मामले सबंधित बात करते हुए किसान नेता किरपाल सिंह सियाऊ, नंबरदार सतनाम सिंह सत्ता खलौर, परमदीप सिंह बैदवान, लखविंदर सिंह कराला, तेजिंदर सिंह पुनिया, इंदरजीत खलौर, गुरविंदर सिंह सियाऊ, हरजीत सिंह गिल, शेर सिंह दैडी और यादविंदर शर्मा कराला ने कहा कि अनाज मंडी बनूड़ में किसानों की फसल को अधिक तौलने वाले आढ़तियों पर भारी जुर्माना लगाने के साथ-साथ उनके लाइसेंस भी रद्द किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर संबंधित विभाग द्वारा मंडियों में किसानों की लूट को नहीं रोका गया, तो किसान संगठन बड़ा संघर्ष करने से गुरेज नहीं करेंगे। इसके साथ ही किसान नेताओं ने किसानों की फसल का वजन कंप्यूटर कंडे पर करने की मांग की।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
लांडरां / बनूड़ ।राम कृष्ण एण्ड कंपनी बनूड़ में गेहूं की थैलियां को तोलते हुए और संबंधित आढ़त पर कार्रवाई करते हुए अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed