{"_id":"5ff4d3dd8ebc3e33b717274a","slug":"community-health-centers-will-be-built-in-new-sectors-including-aerocity-mohali-news-pkl3996456150","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरोसिटी समेत नए सेक्टरों में बनेंगे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरोसिटी समेत नए सेक्टरों में बनेंगे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
मोहाली। एयरोसिटी समेत नए सेक्टरों के लोगों को अब इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। लोगों को उनके इलाके में ही बेहतर सेहत सुविधाएं मिलेंगी। राज्य सरकार ने पहले चरण में एयरोसिटी, गांव सोहाना, सेक्टर -79, सेक्टर -69 और फेज 3बी1 और सनेटा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने का फैसला लिया है।
इन सामुदायिक केंद्रों में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज भी किया जाएगा। लोग टेलीमेडिसिन के माध्यम से अन्य राज्यों या विदेशों में बैठे डॉक्टरों से भी सेहत संबंधी सलाह ले पाएंगे। राज्य के सेहत मंत्री एवं मोहाली के विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह सारी परियोजना एक तय समय में लोगों को समर्पित की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-76 से 80 को बसाने की प्रक्रिया करीब 20 साल से चल रही है, जबकि एयरोसिटी को बसाने की प्रक्रिया 10 साल पहले शुरू हुई थी। दोनों इलाके अब पूरी तरह से बस गए हैं, लेकिन वहां पर सेहत सुविधाओं का काफी अभाव था। ऐसे में लोगों को छोटी सी बीमारी की दवाई लेने के लिए फेज-छह मोहाली या अन्य सेक्टरों में जाना पड़ता है। एयरपोर्ट रोड पर अधिक ट्रैफिक होने के चलते यह सब के लिए संभव हीं है। कई बार यह मामला लोगों द्वारा सेहत मंत्री के समक्ष उठाया गया, जिसके बाद उनकी तरफ से इस दिशा में कार्रवाई की गई। सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि मोहाली में कॉलेज बनाया जा रहा है, जबकि बाकी जगह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे। उन्होंने कहा कि कोविड काल के दौरान जब निजी संस्थाएं सेहत सुविधाएं देने से पीछे हट गई थीं तो उस समय इस दिशा में काम शुरू हुआ था।
विज्ञापन
सोहाना की स्कूल की 25 लाख से बदलेगी सूरत
सोहाना स्थित सरकारी स्कूल की जल्द की सूरत बदलने वाली है। सेहत मंत्री बलबीर सिद्धू ने सरकारी कन्या स्कूल सोहाना में करवाए समागम में स्कूल के विकास के लिए 25 लाख रुपये का चेक स्कूल की प्रिंसिपल को सौंपा। सिद्धू ने कहा कि सरकारी कन्या स्कूल सोहाना के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री ने अपने कोटे में से ग्रांट दी है। इसके अलावा हलके के गांव गीगेमाजरा, गोबिन्दगढ़, कुरड़ी, बाकरपुर व मनौली समेत अन्य स्कूलों के बुनियादी ढांचे के सुधार के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए सरकारी स्कूलों को स्मार्ट बनाकर पढ़ाई संबंधी आधुनिक सहूलियतें मुहैया करवाई गई हैं। इसके अलावा सिद्धू ने गांव सोहाना की धर्मशाला के लिए पांच लाख रुपये की ग्रांट का चेक भी गांव वासियों को सौंपा।