फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cleanliness strike, cutting garbage into pieces at various places in the city

Mohali News: सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से फैली बदबू

Sat, 24 Aug 2024 06:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness strike, cutting garbage into pieces at various places in the city
मोहाली। सफाई कर्मचारियों और नगर निगम की आपसी खींचतान में चल रही हड़ताल की वजह से शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों की वजह से वीआईपी सिटी कचरा हो गया है। हालात यह है कि शहर में चारों ओर कूड़ा ही कूड़ा बिखर चुका है। चाहे कोई मार्केट हो या फिर सड़क, कूड़े के ढेर चारों ओर लग गए हैं। यही नहीं, बारिश के मौसम में आरएमसी प्वाइंट पर जमा कूड़ा भी अब बाहर आने लगा है। हालांकि मोहाली के नगर निगम का दावा है कि सिटी में कूड़े के मैनेजमेंट को लेकर हरेक इलाके के अधिकारियों को ताकीद कर दिया गया है कि जल्द से जल्द इसको किसी तरह से साफ करवाएं। मोहाली में करीब डेढ़ सौ टन कूड़ा प्रतिदिन इकट्ठा होता है। एक जानकार के मुताबिक अगर कूड़ा नहीं उठाया गया तो दो दिन में औसतन 300 टन कूड़ा शहर की सड़कों पर होगा। शुक्रवार को फेज-1, फेज-2, 3बी2, फेज-7, फेज-11, फेज-9, इंडस्ट्रियल एरिया, शापिंग स्ट्रीट की ग्रीन बेल्ट, पीटीएल रोड, फेज-5 में कूड़ा जमा है। इसके साथ ही बारिश के मौसम में यदि बारिश हुई तो यह सारा कूड़ा रोड गलियों का रुख कर लेगा। जिससे पूरे शहर मं जलभराव की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम में हाउस मीटिंग में सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर प्रस्ताव न लाने के विरोध में पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन ने अनिश्चितकालीन के लिए हड़ताल का एलान किया था। इसी वजह से शुक्रवार से शहर में न सफाई हुई और न ही गंदगी के ढेर उठाए गए। दूसरी और घर घर जाकर कूड़ा एकत्र भी नहीं किया गया है। पहले रोजाना सुबह-सुबह शहर के सभी मार्केट व अन्य सड़कों की सफाई होती थी लेकिन शुक्रवार को सफाई न होने से गंदगी फैली गई है। सड़क से लेकर बाजारों की पार्किंग में कूड़े के ढेर लग हुए हैं। सफाई कर्मचारी घरों से कूड़ा उठाने भी नहीं पहुंचे हैं, जिस वजह से लोगों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन



एक हजार कर्मचारी हड़ताल पर
सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल नगर निगम में 1000 के करीब सफाई कर्मचारी हैं। इसमें सफाई, शौचालयों में काम करने वाले भी शामिल है। सभी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इसकी वजह से शहर की सुंदरता पर पहले दिन से ही ग्रहण लग गया है। अगर हड़ताल समाप्त नहीं हुई तो पूरा शहर कूड़े में बदल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाक्स


मेयर और कमिश्नर का पुतला जलाया
सेक्टर-68 स्थित नगर निगम दफ्तर के बाहर शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन की ओर से सफाई कर्मियों ने मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू और कमिश्नर नवजोत कौर का पुतला भी फूंका। साथ ही घोषणा की है कि अगर 27 अगस्त को सफाई कर्मचारियों की ओर से असिस्टेंट कमिश्नर और मेयर के घर के सामने कूड़ा फेंककर प्रदर्शन किया जाएगा।



कोट्स
सफाई कर्मियों की हड़ताल का वीरवरा को पहला दिन है। अगर जल्द इनकी मांगों पर सहमति नहीं बनी तो हड़ताल लंबी चल सकती है। ऐसे में हड़ताल की वजह से वाले दिनों में स्थिति और भी खराब हो सकती है। -पवन गोडियाल, पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन


कोट्स
हमने इस समस्या का हल करने के लिए एक मीटिंग बुलाई थी। जिसमें हर इलाके के अधिकारियों को कहा है कि अपने अपने एरिया के कूड़े को किसी भी तरह से साफ करवाएं। प्रयास किया जा रहा है कि शहर से जल्द से जल्द कूड़ा हटा दिया जाए। -नवजोत कौर, कमिश्नर, नगर निगम, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed