फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Clean Air Punjab Competition : Akshay of Mohali got first place

क्लीन एयर पंजाब प्रतियोगिता : मोहाली के अक्षय को मिला पहला स्थान

Tue, 23 Mar 2021 02:53 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 02:53 AM IST
विज्ञापन
Clean Air Punjab Competition : Akshay of Mohali got first place
मोहाली। सूबे में बढ़ते वायु प्रदूषण पर आधारित क्लीन एयर पंजाब प्रतियोगिता में मोहाली के विद्यार्थियों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मोहाली के 18 वर्षीय विद्यार्थी अक्षय सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा दूसरा स्थान अमृतसर की अनवी सडाना और तीसरा स्थान खरड़ की अवनीत कौर ने हासिल किया।
विज्ञापन

लेट मी ब्रीथ संस्था द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में वायु प्रदूषण के कारणों व निवारण पर आधारित कहानियां आमंत्रित की गई थीं। इन्हें तीन श्रेणियों में बांटा गया था। बता दें पंजाब में जब भी वायु प्रदूषण की बात होती है तो इसके लिए पराली को ही जिम्मेदार ठहराया जाता है। पराली के साथ-साथ ऐसे कौन से कारण हैं, जिन्होंने पंजाब की हवा को जहरीला बनाया है, इसका उल्लेख प्रतिभागियों ने अपनी कहानियों में बखूबी किया है। प्रतियोगिता में पहले तीन स्थानों पर रहने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: 15 हजार, 10 हजार व 5 हजार रुपये इनाम दिया गया।
विज्ञापन

अक्षय ने वायु प्रदूषण व उसके प्रभावों को आंकड़ों में दिखाया
अक्षय सिंह ने विजुअल कहानी तैयार की थी। इसकी शुरुआत एक काल्पनिक दृश्य के साथ होती है। इसके बाद इसमें वायु प्रदूषण व उसके प्रभावों से जुड़े आंकड़े दिखाए जाते हैं। कहानी में माताओं, वरिष्ठ नागरिकों, किसानों, छात्रों, डॉक्टर व पर्यटकों सहित अलग-अलग वर्ग के 10 लोगों के साक्षात्कार को शामिल किया गया। यह वीडियो औद्योगिकीकरण व प्रदूषण के अन्य स्रोतों पर रोशनी डालते हुए बच्चों की सेहत पर पड़ने वाले प्रभाव को सामने लाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण सहित कई मुद्दों को उठाया
दूसरा स्थान हासिल करने वाली 8वीं कक्षा की विद्यार्थी अनवी सडाना ने अपनी कहानी में वाहन प्रदूषण, शहरीकरण व अपशिष्ट जलाने के मुद्दों को उठाया है। वहीं, तीसरा स्थान हासिल करने वाली खरड़ निवासी 15 वर्षीय छात्रा अवनीत कौर ने भी कई पहलुओं पर प्रकाश डाला।

पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करना चाहता हूं
विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के 50 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में से 6 शहर पंजाब के हैं। इसके बावजूद जब भी पंजाब में वायु प्रदूषण की बात होती है तो इसे सिर्फ पराली जलाने तक ही सीमित मान लिया जाता है। इसके चलते प्रदूषण फैलाने वाले अन्य स्रोतों की अनदेखी होती है। मैं पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करना चाहता हूं।
-अक्षय सिंह

अवनी सडाना।

अवनी सडाना।- फोटो : ??????

अक्षय सिंह।

अक्षय सिंह।- फोटो : ??????

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed