फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Civil Hospital: Ten out of 12 ACs bad, emergency-reception and MLC's condition is bad

सिविल अस्पताल : 12 में से दस एसी खराब, इमरजेंसी-रिसेप्शन और एमएलसी के हाल बेहाल

Fri, 04 Aug 2023 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Civil Hospital: Ten out of 12 ACs bad, emergency-reception and MLC's condition is bad
पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के इमरजेंसी, रिसेप्शन और एमएलसी रूम के 12 में से दस एसी खराब होने के कारण मरीजों के साथ-साथ अस्पताल के कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद भी एसी ठीक नहीं करवाए जा रहे हैं। उमस के कारण स्टाफ और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इमरजेंसी में लगाए अधिकतर एसी खराब हैं। रिसेप्शन के अंदर बैठे कर्मचारियों के लिए पंखा भी नहीं लगाया गया है। इमरजेंसी वार्ड में लगाए गए दस एसी में केवल दो चल रहे हैं। अस्पताल की इमरजेंसी के आठ एसी बंद होने के कारण भी उमस भरी गर्मी में स्टाफ और मरीजों को काम करना पड़ रहा है। इस दौरान इमरजेंसी, रिसेप्शन और एमएलसी रूम के एसी ठप पड़े हैं। इस कारण स्टाफ को भी दिक्क्त हो रही है।रोजाना इमरजेंसी में आ रहे 400 मरीज
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी बढ़ने के बाद सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में रोजाना 400 मरीज आ रहे हैं। इसमें उल्टी, दस्त, बुखार, एक्सीडेंट में जख्मी सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज हैं। लगातार उमस बढ़ने के कारण पंखे पूरी तरह से फेल हैं। इस कारण गर्मी अधिक हो जाती है। गर्मी अधिक होने के कारण मरीजों को दिक्कत होती है। इसकी जानकारी भी आलाधिकारियों को दी गई है। इसके बाद भी इस पर कोई काम नहीं किया गया है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में भर्ती पिंजौर निवासी अमित कुमार ने बताया कि रात में इमरजेंसी वार्ड में एसी नहीं चल रहा है। इस कारण गर्मी में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


रिसेप्शन पर पंखा भी नहीं है लगा
सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की इमरजेंसी के रिसेप्शन पर एक तो पर्ची का काउंटर बनाया गया है। वहीं यहां पर दूसरा काउंटर लैब टेक्नीशियन का बनाया गया है। लैब टेक्नीशियन और पर्ची काउंटर पर बैठने वाले कर्मचारियों का एसी भी खराब है। यहां पर पंखा भी नहीं लगा है। इस कारण उमस भरी गर्मी में कर्मचारियों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
इमरजेंसी वार्ड में जो भी एसी खराब है, उन्हें अस्पताल प्रबंधन द्वारा जल्द ही ठीक कराया जाएगा। इमरजेंसी वार्ड, रिसेप्शन और एमएलसी रूम के एसी जल्द ही नए लगाए जाएंगे। पंखे की व्यवस्था को जल्द ठीक किया जाएगा। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed