फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Civic aminites, Dranage system, rain water creat problem for shopkeepr in dhakoli

ढकोली में ड्रेनेज सिस्टम न होने से दुकानदार परेशान

Sat, 18 Jun 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जीरकपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/जीरकपुर Updated Sat, 18 Jun 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Civic aminites, Dranage system, rain water creat problem for shopkeepr in dhakoli
ढकोली - फोटो : अमर उजाला
ढकोली में ड्रेनेज सिस्टम न होने के कारण दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का पानी दुकानों के आगे जमा होने से उन्हें मुश्किलें झेलनी पड़ती है। इस समस्या को लेकर दुकानदारों ने पार्षद और काउंसिल को लिखित में शिकायत भी दी, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बारिश का पानी जमा होने से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। 
विज्ञापन


असगर अली, प्रतिमा सिन्हा, नीतू खुराना समेत अन्य दुकानदारों ने बताया कि ढकोली से गुलमोहर ट्रेंडस रोड पर ड्रेनेज लाइन न होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर इकट्ठा हो जाता है। निकासी की सुविधा न होने के कारण पानी दुकानों के अंदर घुस जाता है, इससे उनका सामान खराब हो जाता है। 
विज्ञापन


दुकानदारों का कहना है कि ढकोली से लेकर वेलिंगटन सोसायटी रोड पर पहले ड्रेनेज सिस्टम डाला गया था। आबादी बढ़ने के बाद जीरकपुर नगर काउंसिल के अधिकारियों ने ढकोली को विकसित करने के लिए प्लानिंग में बदलाव किया। नई प्लानिंग के तहत जहां पर ड्रेनेज की पाइप बिछी थी, वहां शोरूम बनाने की मंजूरी दी गई थी। इसके बाद वहां पर शोरूम का निर्माण किया गया, इसके बाद ड्रेनेज सिस्टम की पाइप नीचे दबकर खत्म हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
बारिश का पानी दुकान के आगे इकट्ठा हो जाता है। निकासी की सुविधा न होने के कारण पानी दुकान के अंदर घुस जाता है। इससे मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। 
-आसिफ, स्थानीय दुकानदार।

बारिश के पानी की निकासी के लिए नगर काउंसिल को ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि दुकानों के आगे पानी इकट्ठा न हो।
-पूजा, स्थानीय दुकानदार।

उच्चाधिकारियों से मिलकर ड्रेनेज सिस्टम बिछाने की मांग रख चुके हैं, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। 
-पिंकी, स्थानीय दुकानदार।

अधिकारियों की लापरवाही के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी जमा होने के कारण ग्राहक दुकान पर आने से कतराते हैं। 
- पूजा ठाकुर, स्थानीय दुकानदार।


बारिश का पानी सड़कों पर एकत्रित न हों, इसके लिए नई प्लानिंग तैयार कर सड़कों पर रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम बिछाने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों को आदेश देकर जल्द ही ढकोली क्षेत्र का सर्वे करवाया जाएगा और रेन हार्वेस्टिंग के लिए पाइप की व्यवस्था की जाएगी।

- परविंदर सराओं, कार्यकारी अधिकारी, जीरकपुर नगर काउंसिल।

बारिश का पानी जमा होने से दुकानदारों को आ रही परेशानियों को लेकर लगातार अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं, ताकि रेन हार्वेस्टिंग का काम जल्द शुरू करवाया जा सके। 
- अजैब सिंह, वार्ड-12 पार्षद, जीरकपुर नगर काउंसिल।








 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed