फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   City residents took to the streets due to lack of cleanliness and not picking up piles of garbage everywhere.

Mohali News: सफाई न होने और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर न उठाने पर सड़कों पर उतरे शहरवासी

Thu, 27 Jun 2024 06:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
City residents took to the streets due to lack of cleanliness and not picking up piles of garbage everywhere.
मोहाली। शहर में सफाई न होने और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर से परेशान शहरवासी सड़कों पर उतर आए हैं। इस समस्या से परेशान होकर शहर के अलग-अलग फेज और सेक्टरों के लोगों ने फेज 3 और 5 के लाइट पॉइंट पर नगर निम के अधिकारियों के खिलाफ धरना दिया और उनका पुतला जलाकर नारेबाजी की। इस समस्या से परेशान लोगों ने कहा कि नगर निगम और गमाडा के अधिकारियों की वजह से शहर में जगह-जगह कूड़ा पड़ा हुआ है। जहां नजर घुमाओ वहीं कूड़े के ढेर हैं। स्कूल, मार्केटों के अलावा पार्क में कूड़े के ढेर लग गए हैं। अगर बारिश आ गई तो कूड़े के ढेर सड़कों पर आ जाएंगे साथ ही कई बीमारियां भी इससे फैल सकती हैं। कई बार प्रशासन के अधिकारियों को इसके हल के लिए कहा गया है, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर इस समस्या का हल तुरंत न हुआ तो वह शहर निवासियों के साथ मिलकर हड़ताल पर बैठेंगे। धरने में मौजूद अलग-अलग फेजों और सेक्टरों के निवासियों ने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। जिसके लिए नगर निगम के अधिकारी जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन

जिस प्रकार से शहर में कूड़ा कर्कट पड़ा है। अगर कोई बीमारी फैल गई तो उसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। इसलिए उनकी मांग है कि इस संबंधी पक्का हल किया जाए। इस धरने के दौरान डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि पूरे शहर की सुंदरता पर ग्रहण लग चुका है और आने वाले दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, सेक्टर-70 के पार्षद प्रमोद मित्रा, फेज-3ए से पार्षद मनजीत सिंह सेठी, पूर्व पार्षद मनमोहन सिंह लंग ने बताया कि यह बड़ा ही गंभीर मामला है और लोगों की सेहत के साथ सीधा जुड़ा हुआ है, इसलिए इस समस्या का हल तुरंत करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह कहना है लोगों का.....
फैल सकती है कोई बड़ी बीमारी
शहर के फेज-1 में पार्क और सड़कों पर जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर लोगो की समस्या का कारण बने हुए हैं। अगर जल्द इसे लेकर सफाई नहीं की गई तो कोई बड़ी बीमारी फैल सकती है। -सुरिंदर शर्मा, निवासी फेज-1
पार्क में जमा हो रही गंदगी




शाहर के फेज-2 में एचएमएचएल मकानों के साथ चंडीगढ़ का गंदा पानी जमा हुआ है। गंदगी घरों के साथ बने पार्क में जमा हो रही है। बारिश से पहले अगर हल न हुआ तो लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। -डॉ. भोला सिंह निवासी फेज-2
पाॅश इलाकाे में भी यहीं हाल



फेज-3बी2 शहर के पाॅश इलाकाे में से एक है, लेकिन यहां पर भी सफाई व्यवस्था बुरी तरह से चरमराई हुई है। इलाके में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर से लोग काफी परेशान हैं और प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। -पिक्की औलख, निवासी फेज 3बी2

पार्क की एंट्री पर लगा ढेर


फेज-5 में पार्क के एंट्री प्वाइंट पर ही गंदगी का बड़ा ढेर लग चुका है और लगातार यहां पर गंदगी का ढेर बढ़ता जा रहा है। बारिश का मौसम सिर पर है अगर बारिश आ गई तो इससे कोई बीमारी इलाके में फैल सकती है। -बलबीर सिंह, निवासी फेज-5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed