फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   City markets will become child labor free, special campaign started

शहर के बाजार बनेंगे बाल मजूदरी मुक्त, विशेष मुहिम शुरू

Wed, 08 Jun 2022 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
City markets will become child labor free, special campaign started
मोहाली। जिला प्रशासन का फोकस अब इलाके के बाजारों को बाल मजदूरी मुक्त बनाने पर लग गया है। इसके लिए जिला प्रशासन ने विशेष मुहिम शुरू की है। इसके तहत प्रशासन की तरफ से मार्केट एसोसिएशनों के प्रधानों के साथ मिलकर दुकानों की चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को फेज-दो और 3बी2 की दुकानों की चेकिंग की गई। साथ ही बाल मजदूर मुक्त दुकानों के बाहर इस संबंधी स्टिकर तक लगाए गए। जिला बाल सुरक्षा अफसर नवप्रीत कौर ने बताया कि बाल मजदूरी एक ऐसा अपराध है जो बच्चों का बचपन व उनके अधिकार छीन लेती है। मोहाली व्यापार मंडल के प्रधान विनीत वर्मा ने इस मुहिम की प्रशंसा की। साथ ही जिला बाल सुरक्षा यूनिट को पूरा सहयोग देने की बात कही। जिला बाल सुरक्षा अफसर ने बताया कि फेज-दो व 3बी2 के मार्केट में मोहाली व्यापार मंडल के उप प्रधान अकविंदर सिंह गोसल ने मुहिम को पूरा सहयोग देने का वायदा किया। इससे पहले मोहाली के मार्केटों को तंबाकू मुक्त बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed