फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Children will be strengthened in Knowledge Park, Science and Math in state schools

राज्य के स्कूलों में बनेंगे नॉलेज पार्क, साइंस और मैथ में बच्चों की पकड़ होगी मजबूत

Sat, 29 Aug 2020 02:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Children will be strengthened in Knowledge Park, Science and Math in state schools
मोहाली। पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की साइंस और गणित समेत विभिन विषय पर पकड़ मजबूत बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने नई पहल शुरू की है। इससे जहां बच्चों की इन मुश्किल विषयों में दिलचस्पी बढ़ेगी, वहीं, वह खेलते-खेलते आसानी से इनके बारे में सीखेंगे और उन्हें आसानी से बहुत से सवालों के जवाब मिल जाएंगे।
विज्ञापन

जी हां, यह संभव होने जा रहा है विभाग की स्मार्ट स्कूल मुहिम के तहत नॉलेज पार्क बनाने के प्रोजेक्ट से। इस प्रोजेक्ट पर करीब दो करोड़ बीस लाख रुपये खर्चे जाएंगे और इसका काम शुरू कर दिया गया है। अब तक 1100 स्कूलों को राशि जारी की गई है।
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट के लिए विभिन्न विषयों के अध्यापकों, आर्ट एंड क्राफ्ट अध्यापकों और पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब के जिला व ब्लॉक मेंटरों की मदद से योजना तैयार की गई है। जिन स्कूलों में जगह है उनमें सभी विषयों का सामूहिक नॉलेज पार्क तैयार किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न प्रकार की सामग्री जैसे कि मॉडल से लेकर आकर्षक चीजें इस्तेमाल की जाएंगी। जिन पर पंजाबी व अंग्रेजी में लिखा होगा। ऐसे पार्कों की देखभाल उचित तरीके से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में बनेंगे नॉलेज पार्क
इस प्रोजेक्ट के तहत पंजाब के जिन जिलों में नॉलेज पार्क बनेंगे, इनमें अमृतसर में 80, बरनाला में 30, बठिंडा में 50, फतेहगढ़ साहिब में 30, फरीदकोट में 30, फाजिल्का में 50, फिरोजपुर में 40, गुरदासपुर में 80, होशियारपुर में 80, जालंधर में 70, कपूरथला में 30, लुधियाना में 90, मानसा में 30, मोगा में 30, पठानकोट में 40, पटियाला में 90, जिला रूपनगर में 50, संगरूर में 60, मोहाली में 30, शहीद भगत सिंह नगर में 30, श्री मुक्तसर साहिब में 30 और जिला तरनतारन में 50 सरकारी स्कूलों में नॉलेज पार्क बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed