{"_id":"572cb2844f1c1b70365ccecc","slug":"child-accident-road-accident-bus-accident-accident-zirakpur-baltabna-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":" सड़क पार करते हुए बस की चपेट में आया बच्चा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार करते हुए बस की चपेट में आया बच्चा, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Sat, 07 May 2016 11:01 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर के बलटाना में 7 वर्षीय बच्चा बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे गंभीर हालत में सेक्टर-32 के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। घायल बच्चा सेक्टर-8 पंचकूला स्थित डीएवी स्कूल का छात्र है। वह छुट्टी के बाद बस से उतरकर हरमिलाप नगर में सड़क पार कर रहा था। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर स्कूल की बस पीयूष को हरमिलाप नगर फेज-1 स्थित घर छोड़ने आई थी। बस से उतरने के बाद वह घर जाने के लिए रोड पार करने लगा। इस दौरान चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित ब्ल्यू बर्ड स्कूल की बस बच्चों को छोड़कर जा रही थी। पीयूष इस बस की चपेट में आ गया। लोगों ने बताया कि बस का टायर पीयूष के ऊपर से गुजर गया। मार्केट के लोगों ने घटना की सूचना उसके पैरेंट्स को दी। फिलहाल, पीजीआई में पीयूष की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बस चालक जय भगवान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन