{"_id":"62ef373dde8732250641cf14","slug":"chargesheet-filed-against-former-forest-minister-sadhu-singh-dharamsot-in-mohali-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali: पूर्व वन मंत्री साधू सिंह धर्मसोत के खिलाफ आरोप पत्र दायर, विजिलेंस ने विशेष अदालत में किया पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali: पूर्व वन मंत्री साधू सिंह धर्मसोत के खिलाफ आरोप पत्र दायर, विजिलेंस ने विशेष अदालत में किया पेश
Sun, 07 Aug 2022 09:23 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 07 Aug 2022 09:23 AM IST
सार
पूर्व मंत्री और अन्यों पर खैर के वृक्षों की कटाई के परमिट देने, विभाग के अधिकारियों के तबादले, खरीदारी करने और वन विभाग के अन्य मुलाजिमों और निजी ठेकेदारों की मिलीभुगत से विभाग में संगठित भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप था।
विज्ञापन
Chargesheet
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शनिवार को मोहाली की अदालत में वन घोटाले के मामले में पूर्व वन मंत्री एवं सीनियर कांग्रेस नेता साधु सिंह धर्मसोत, जिला वन अफसर गुरमनप्रीत सिंह और रिपोर्टर कमलप्रीत सिंह उर्फ कमल के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर दिया है। आरोप पत्र सीआरपीसी की धारा ( 2) के तहत सेशन कोर्ट में दायर किया गया। अब यह केस मोहाली की अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत में सुनवाई के लिए भेज दिया गया है और इस पर विचार के लिए अगली तारीख आठ अगस्त निश्चित की गई है।
पूर्व मंत्री और अन्यों पर खैर के वृक्षों की कटाई के परमिट देने, विभाग के अधिकारियों के तबादले, खरीदारी करने और वन विभाग के अन्य मुलाजिमों और निजी ठेकेदारों की मिलीभुगत से विभाग में संगठित भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप था। प्रवक्ता ने बताया कि इस घोटाले में अलग-अलग आरोपियों से मिले दस्तावेजी सबूतों और जुबानी खुलासों के आधार पर मामले की गहराई से जांच करने के उपरांत ब्यूरो ने उक्त व्यक्तियों के अलावा अन्य दोषियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आगे जांच जारी है।