{"_id":"68111dff276121a47904be74","slug":"challan-was-issued-in-mohali-for-a-bike-parked-in-zirakpur-mohali-news-c-71-1-spkl1025-128544-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जीरकपुर में खड़ी बाइक का मोहाली में कटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जीरकपुर में खड़ी बाइक का मोहाली में कटा चालान
विज्ञापन
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घुम रहे आरोपी। संवाद
जीरकपुर। जीरकपुर के गांव कुरडा निवासी मंदीप सिंह की बाइक का चालान मोहाली में कट गया है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ बल्कि दूसरी बार गलत चालान उसके घर पहुंच गया। बाइक मालिक का कहना है कि वह अपनी बाइक लेकर कभी मोहाली गया ही नहीं। दोबारा चालान आने से चिंतित उनका कहना है कि कोई चोरी की बाइक पर उनके बाइक का नंबर इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी है।
गांव कुरडा निवासी मंदीप सिंह ने बताया कि उनका जीरकपुर-पटियाला लाइट पॉइंट पर बैटरियों का काम है। उनके पास प्लेटिना बाइक है। यह बाइक छोटा-मोटा सामान ढाेने के लिए रखी है। उन्होंने बताया कि मंंगलवार सुबह उनके मोबाइल पर ई-चालान आया। दो हजार का चालान था जिसमें ट्रिपल राइडिंग करते युवकों की फोटो थी। यह चालान फेज-3/5 की लाइटों पर हुआ था। उस बाइक पर उनकी बाइक का नंबर लगा हुआ था। वह चालान देखकर दंग रह गया। इससे पहले भी होली पर उनके पास रेड लाइट जंप करने का ई-चालान आया था।
नंबर प्लेट का हो सकता है गलत इस्तेमाल
ऐसे मामलों में यह संभावना जताई जा रही है कि कोई और व्यक्ति आपके वाहन का नंबर इस्तेमाल कर सकता है। ये लोग या तो चोरी के वाहनों को छिपाने के लिए ऐसा कर रहे हैं या फिर ट्रैफिक नियम तोड़ने के बाद जुर्माने से बचने के लिए। शहर के अलग-अलग इलाकों में लगे ऑटोमेटिक कैमरों ने इस समस्या को उजागर किया है।
विज्ञापन
ऐसे करें शिकायत
यदि आपके वाहन का चालान गलत तरीके से जारी हो गया है, तो आपको तुरंत ट्रैफिक एसपी के कार्यालय को इसकी जानकारी देनी होगी। मोहाली पुलिस के मुताबिक ऐसी स्थिति में वाहन मालिक को एक आवेदन देना होगा। इसके बाद चालान रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही, फर्जी नंबर प्लेट इस्तेमाल करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक विभाग ने अब तक 12 से अधिक ऐसे वाहनों को पकड़ा है, जिनकी नंबर प्लेट से छेड़छाड़ की गई थी। चालान से बचने के लिए कपड़ा डालने या नंबर प्लेट पर बैडेज चिपकाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। -करनैल सिंह, डीएसपी ट्रैफिक