फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Challan issued in the name of truck for bike parked at home in Rajasthan

Mohali News: घर पर खड़ी बाइक का राजस्थान में ट्रक के नाम से कटा चालान

Sun, 01 Jun 2025 12:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Challan issued in the name of truck for bike parked at home in Rajasthan
घर पर खड़ी बाहर दिखाता पीड़ित। संवाद 
मोहाली। घर में खड़ी बाइक के नंबर का राजस्थान के किशनगढ़ में ट्रक के नाम से चालान कट गया। चालान कटने के बाद शनिवार को उसका भुगतान भी कर दिया गया। बाइक चालक ने इस मामले में ट्रक मालिक पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बृजेश कुमार का कहना है कि जब चालान हुआ उस समय उनकी बाइक घर पर खड़ी थी। 30 मई की रात को करीब 11.30 बजे चालान कटा। इसके बाद 31 मई को चालान का पांच हजार रुपये भुगतान भी कर दिया गया। उन्होंने बताया कि चालान की जो काॅपी उनको मिली है, उसमें एक बड़े ट्रक की फोटो लगी है। इसमें जो नंबर लिखा हुआ है वह उनके बाइक का नंबर है। इस तरह चालान कटने से उनको काफी परेशानी हुई। उनकी मांग है कि अगर किसी व्यक्ति ने यह नंबर अपने ट्रक पर लगाया है, तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed