फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cash and jewelery stolen from house

Mohali News: मकान से नकदी और गहने चोरी

Sun, 03 Nov 2024 05:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen from house
खरड़। रंधावा रोड से गांव बडाला को जाने वाली सड़क पर स्थित फतेह एनक्लेव में अज्ञात चोरों ने एक तालाबंद मकान को निशाना बनाकर नकदी और सोने के गहने चोरी कर लिए। घर के मालिक हजूर सिंह ने बताया कि वह ऑटो चलाता है और शुक्रवार को मोहाली में बहन की बेटी लड़की जो कि कनाडा से आ रही थी उसको लेने दिल्ली परिवार के सााथ गए थे। आधी रात के बाद पौने 3 बजे उनके पड़ोसियों ने उनको फोन पर बताया कि उनके घर में शोर सुनाई दे रहा है। इसके बाद अगले दिन सुबह जब वह फतेह एनक्लेव स्थित अपने घर पहुंचे तो देखा कि चोरों ने घर का जाली वाला दरवाजा तोड़ा हुआ था और अंदर कमरों में सामान बिखरा है। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोर अंदर अलमारी से तीन तोले सोने के गहने और करीब 30 हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए हैं। चोरों ने दरवाजा रॉड व डंडे से तोड़ा था। चोरी की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed