{"_id":"661c6adb068ecf41f7007175","slug":"cases-of-rape-increased-from-innocent-girls-to-elderly-women-mohali-news-c-71-1-mli1005-113706-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मासूम बच्ची से लेकर उम्रदराज महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मासूम बच्ची से लेकर उम्रदराज महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले बढ़े
विज्ञापन
मोहाली। मोहाली में प्रति वर्ष महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। चौंकाने वाली बात है कि दुधमुंही बच्चियों से लेकर उम्रदराज महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। मानसिक और वैचारिक रूप से बीमार व्यक्ति के लिए महिला, बुजुर्ग और बच्ची मात्र एक शरीर है।अगर पिछले साल वर्ष 2023 की बात करें मोहाली में 93 महिलाएं दुष्कर्म का शिकार हुईं थीं। इसमें 45 नाबालिग थीं। पुलिस ने कुल 48 दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की थी, जबकि 43 मामलों में रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के अधिकतर मामले जिले के स्लम एरिया से संबंधित थे। इस तरह वर्ष 2024 में मात्र सवा तीन महीने में 23 दुष्कर्म व छेड़छाड़ के मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें से 11 मामले पॉक्सो एक्ट के हैं, जबकि 4 मामले छेड़छाड़ व 8 दुष्कर्म के दर्ज किए गए हैं। कुछ मामले जीरो एफआईआर के भी दर्ज कर दूसरे राज्यों में ट्रांसफर किए गए हैं, जिनका आंकड़ा इन मामलों में शामिल नहीं है।
इसी तरह 2022 में 85 केस रजिस्टर्ड किए गए थे, जिनमें एक पुलिस हल नहीं कर पाई। 98 फीसदी मामलों में पुलिस ने अपराधियों को पकड़ लिया था। इसी तरह वर्ष 2021, 2020, 2019 व 2018 (पिछले पांच साल) में मोहाली पुलिस ने 342 दुष्कर्म के मामले में दर्ज किए थे, जिनमें 341 मामले हल किए गए। बेशक पुलिस दुष्कर्म के मामलों की शिकायत के तुरंत बाद मामला दर्ज करती है। कुछ केस अदालतों में विचाराधीन हैं और कुछ मामलों में आरोपियों को सजा हो चुकी है। लेकिन महिलाओं के खिलाफ अपराध आज भी जारी है।
आरोपी भूल गए उम्र और रिश्ता
केस नंबर-1
साढे़ ग्यारह वर्षीय एक बच्ची के शारीरिक शोषण के मामले में सिटी खरड़ पुलिस ने बच्ची की सगी मां और उसके प्रेमी के खिलाफ पॉस्को एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया था। मामला आरोपी महिला की भाभी की शिकायत पर दर्ज हुआ था। पीडि़त बच्ची ने बयान दर्ज करवाए थे कि उसकी मां अपने प्रेमी से उसका रेप करवाती है। उसे जबरन उस दलदल में धकेला जाता है। पीडि़त बच्ची ने अपनी मामी से अपनी दांस्ता बयां की, जिसके बाद सगी मां व उसके प्रेमी पर मामला दर्ज हुआ।
विज्ञापन
केस नंबर-2
नयागांव निवासी एक ट्रांसजेंडर ने प्रेमी के कहने पर लिंग परिवर्तन करवाया और युवती बन गया। बाद में धोखा मिलने पर दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। ट्रांसजेंडर से बनी युवती ने आरोप लगाया था कि सात साल तक उसका शारीरिक शोषण किया गया। जेंडर बदल कर रचाई शादी और लाखों रुपये लेकर उसे छोड़ दिया गया। आरोपी पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का भी आरोप था। इस मामले में नयागांव पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था।
केस नंबर -3
गत वर्ष नवंबर में बनूड़ में 87 साल की बुजुर्ग महिला से 30 साल के सफाईकर्मी ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि चोरी का विरोध करने पर आरोपी ने बुजुर्ग महिला से मारपीट की और फिर इस शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। आरोपी नशा करने का आदी था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। अब मामला मोहाली अदालत में विचाराधीन है।
सरकार ने शुरू की मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन
लॉकडाउन के दौरान लोगों में मानसिक तनाव, गुस्सा और अवसाद बढ़ने की समस्या देखी गई। घरेलू हिंसा और सुसाइड के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार ने टोल-फ्री मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन किरण (1800-599-0019) शुरू की, जहां मानसिक परेशानियों से जूझ रहे लोगों को 24 घंटे काउंसलिंग सेवा दी जाती है। अगर किसी भी व्यक्ति को मानसिक तौर पर परेशानी है तो वह इस हेल्पलाइन पर कॉल कर सकता है।