{"_id":"66da570970b6a1057c016a66","slug":"case-registered-for-tampering-with-photo-of-shri-guru-nanak-dev-ji-mohali-news-c-71-1-mli1004-119058-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: श्री गुरु नानक देव जी की तस्वीर से छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: श्री गुरु नानक देव जी की तस्वीर से छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज
विज्ञापन
मोहाली। श्री गुरु नानक देव जी की तस्वीर से छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में स्टेट साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह मामला इंस्पेक्टर विकास ओबरॉय के बयान पर दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ यह केस बीएनएस की धारा 299 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) के तहत दर्ज किया गया है। वहीं, आरोपी को पकड़ने के लिए साइबर एक्सपर्ट की टीमें काम कर रही हैं।
इंस्पेक्टर विकास ओबरॉय ने पुलिस को शिकायत दी है कि उन्हें सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के प्रभारी से एक रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिसमें एक ट्विटर हैंडलर राइस ऑफ डिफेंस के नाम का लिंक मिला। जब इस लिंक को खोला गया तो उसमें उक्त एक्स हैंडलर के उपयोगकर्ता ने श्री गुरु नानक देव जी की एक संपादित तस्वीर (स्क्रीनशॉट संलग्न) अपलोड किया हुआ था, जिसका एकमात्र उद्देश्य सिखों के पहले गुरु का मजाक उड़ाना और उन सभी लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना था। पोस्ट को एक्स-1 सोशल डिस्कवरी टूल का उपयोग करके बनाया गया था। इस मामले में ट्विटर हैंडलर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसकी तलाश शुरु कर दी है। साइबर एक्सपर्ट इस लिंक के माध्यम से उस हैंडलर का ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक कर उस तक पहुंचने के तथ्य तलाश रहे हैं।