फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   case on shopkeepers who opened shops in night curfew

नाइट कर्फ्यू तोड़कर घरों से निकले वाले व दुकाने खोलने वालों पर गिरी गाज

Thu, 25 Mar 2021 02:34 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
case on shopkeepers who opened shops in night curfew
मोहाली। शहर में नाइट कर्फ्यू और कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ अब पुलिस ने पूरी सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस ने जहां नाइट कर्फ्यू के दौरान भी नियमों का उल्लंघन कर दुकानें खोलने वाले दस दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं, वहीं, 102 लोगों के बिना मास्क पहने ही सार्वजनिक स्थलों पर घूमने के आरोप में चालान किए हैं। इसके अलावा नाइट कर्फ्यू के दौरान बिना किसी वजह के वाहनों में घूम रहे लोगों के 29 वाहन भी जब्त किए हैं। इसके बाद वाहन चालकों को पैदल ही घर लौटना पड़ा। इस संबंधी प्रशासन की ओर से बतौर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए डीएसपी सिटी-1 गुरशेर सिंह ने कहा कि शहर के लोग कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए सहयोग नहीं दे रहे हैं। इसी कारण आए दिन कोरोना संक्रमितों के मामले बढ़ते जा रहे हैं और लोगों की मौत भी हो रही है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि वह सरकार की ओर से जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूर करें।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिले में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने के बाद पुलिस और सेहत विभाग की टीमें सार्वजनिक स्थलों पर घूम रही हैं। इस दौरान उन लोगों पर नजर रखी जा रही है जो कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे। पुलिस और सेहत विभाग के अधिकारी और मुलाजिम उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं जो लोग सरेआम घूमते हुए मास्क नहीं पहन रहे हैं। ऐसे लोगों का मौके पर ही पहले चालान किया जा रहा है और साथ ही कोरोना टेस्ट भी किया जाता है। इसके बाद उनके मोबाइल फोन पर ही उन्हें रिपोर्ट भेज दी जाती है।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि अब तक की चेकिंग में सामने आया है कि शहर के लोग बिना वजह रात 9 बजे के बाद भी घरों से निकल रहे हैं। जब पुलिस उन्हें नाके पर रोककर घूमने की वजह पूछती है तो उनका जवाब होता है कि आइसक्रीम खाने आए थे। जबकि यह गंभीर मामला है और लोगों को अपने साथ दूसरों की जान की भी परवाह करनी चाहिए। वहीं, बाजारों में जाकर उन्होंने दुकानदारों से भी अपील की है कि वह तय की गई गाइडलाइन का पालन जरूर करें और तय समय पर दुकानें बंद कर दें। जो ऐसा नहीं करेगा उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस और सेहत विभाग की कई टीमें शहर में घूम रही हैं और कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार-रविवार को रहेगी ज्यादा सख्ती
डीएसएसी सिटी-1 गुरशेर सिंह ने बताया कि नई कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक शनिवार और रविवार के लिए पुलिस ने खास योजना बनाई है। इसके तहत दोनों दिन स्पेशल नाके लगाए जाएंगे और कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के चालान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जहां तक गाड़ी में अगर एक ही व्यक्ति सवार है तो वह बिना मास्क लगाए जा सकता है, लेकिन अगर ज्यादा लोग सवार हैं तो सभी को मास्क पहनना जरूरी है, नहीं तो चालान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed