फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case filed in trees Deforestation in Kurali

मिर्जापुर के जंगल से खैर के पेड़ों की कटाई के मामले में केस दर्ज

Wed, 07 Apr 2021 02:19 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Case filed in trees Deforestation in Kurali
कुराली। ब्लॉक माजरी के अंतर्गत आते गांव मिर्जापुर में खैर के पेड़ों की हो रही कटाई के मामले को लेकर जंगलात विभाग की ओर से दी गई लिखित शिकायत पर माजरी पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में भोपाल शर्मा, कपिल शर्मा के अलावा करीब दस अज्ञात लोगों के नाम शामिल हैं। हालांकि कुछ दिन पहले विजिलेंस ब्यूरो ने भोपाल की शिकायत पर वनरक्षक को लाखों रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। जबकि दूसरा आरोपी ब्लॉक अधिकारी अभी फरार है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पिछले कई महीनों से गांव मिर्जापुर के जंगल से खैर के पेड़ों की अवैध कटाई की जा रही थी और जमीन मालिकों के विरोध के बावजूद लगातार यह काम हो रहा था। कुछ जमीन मालिकों ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद इसकी शिकायत वन विभाग के अधिकारियों और माजरी पुलिस थाने में लिखित में दी। वन मंडल अधिकारी गुरअमनप्रीत सिंह ने पुलिस थाना माजरी में एक लिखित शिकायत के आधार पर भोपाल शर्मा, कपिल शर्मा सहित 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। माजरी पुलिस थाने के एसआई ने बताया कि उक्त कथित आरोपियों ने हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया है। इसलिए इनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed