फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case filed for sedition, religious sentiments against 36, including Nishant, the head of Shiv Sena Hind

शिवसेना हिंद के प्रधान निशांत समेत 36 पर देशद्रोह, धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज

Sat, 03 Apr 2021 01:34 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Case filed for sedition, religious sentiments against 36, including Nishant, the head of Shiv Sena Hind
खरड़। पुलिस ने शिव सेना हिंद के राष्ट्रीय प्रधान निशांत शर्मा समेत 36 लोगों पर देशद्रोह, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। एक वायरल वीडियो को आधार बनाकर यह कार्रवाई की गई। आरोपियों पर थाना सिटी खरड़ में केस दर्ज किया है। एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि निशांत को एक साथी समेत गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को शनिवार अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हुई थी। पुलिस के मुताबिक इस वीडियो में शिव सेना हिंद के प्रधान निशांत शर्मा अपने अन्य साथियों से संग बैठक कर रहा था। बैठक में संस्थाओं के कई सदस्य व समर्थक मौजूद थे। वीडियो में निशांत शर्मा ने एक धर्म विशेष के लोगों के प्रति टिप्पणी करते हुए उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की थी। इतना ही उन्होंने वीडियो में कहा था, उन्होंने चूड़ियां नहीं पहनी हुई हैं। वह भी अपने धर्म के लोगों को शस्त्र धारण करवाएंगे और ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। पुलिस के मुताबिक, शिव सेना के राष्ट्रीय प्रधान निशांत ने देश में दंगे भड़काने, अराजकता फैलाने और एक धार्मिक समुदाय के लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश की है।
विज्ञापन

बता दें कि निशांत शर्मा का विवादों से पुराना नाता है। कुछ साल पहले उन्होंने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी जगतार सिंह हवारा को चंडीगढ़ में थप्पड़ मारने का प्रयास किया था, जब पुलिस उसे अदालत में पेश करने जा रही थी। इस घटना के बाद निशांत शर्मा को जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं, जिसे देखते हुए पंजाब सरकार ने उन्हें कड़ी सुरक्षा दी हुई है। दर्जन भर से अधिक पुलिस के मुलाजिम चौबीस घंटे उनके साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा: निशांत ने खुद किया आत्मसमर्पण
पुलिस ने निशांत शर्मा को गिरफ्तार करने की तैयारी वीरवार रात कर ली थी। शुक्रवार सुबह खरड़ में दबिश दी थी। हालांकि दिनभर पुलिस इलाके में घूमती रही। दूसरी तरफ यह चर्चा भी है कि निशांत शर्मा ने खुद ही थाने में आत्मसमर्पण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed