फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case filed against seven for threatening builder and extorting money, YouTuber, driver and gunman arrested

Mohali News: बिल्डर को धमकाने और वसूली करने के आरोप में सात पर केस, यू-ट्यूबर, ड्राइवर और गनमैन गिरफ्तार

Fri, 05 Jan 2024 07:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Fri, 05 Jan 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
Case filed against seven for threatening builder and extorting money, YouTuber, driver and gunman arrested
आरोपी सुखदेव चौधरी ने दी थी शिकायत, प्रोजेक्ट की विजिलेंस जांच हुई तो इधर पुलिस ने कर दी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसीजीरकपुर। ढकोली पुलिस ने एक बिल्डर की शिकायत पर पैसे मांगने व धमकियां देने के आरोप में सुखदेव चौधरी सहित सात लोगों खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में सुखदेव चौधरी, उनके ड्राइवर मनदीप सिंह निवासी डेराबस्सी और गनमैन धरमिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि सुखदेव चौधरी ने शिकायतकर्ता बिल्डर नीरज गुप्ता के प्रोजेक्ट जीएंडजी के खिलाफ विजिलेंस में शिकायत दी थी। मामला पुलिस अधिकारियों के आदेश पर जांच के बाद दर्ज किया गया है।

पुलिस को शिकायतकर्ता नीरज गुप्ता ने बताया कि सुखदेव चौधरी सीएनबी नामक एक यू-ट्यूब चैनल चलता है और कुछ दिन पहले उनके प्रोजेक्ट को बदनाम करने का डर दिखाकर एक लाख रुपये की मांग की थी। इसलिए उन्होंने सुखदेव चौधरी को 50 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद भी सुखदेव चौधरी ने उन्हें परेशान करना बंद नहीं किया और प्रोजेक्ट पर पहुंचकर प्रोजेक्ट मैनेजर से मारपीट की और जान से मारने की धमकियां देने लगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुखदेव चौधरी ने प्रोजेक्ट को बदनाम न करने के बदले 7 लाख रुपये की मांग की। इसके लिए चौधरी ने इंडियन बैंक का खाता नंबर भी व्हाट्सएप पर भेजा जिसका रिकार्ड भी है। जब उन्होंने पैसे नहीं दिए तो सुखदेव चौधरी ने अन्य यू-ट्यूबर पत्रकारों के साथ प्रोजेक्ट को बदनाम करना शुरू कर दिया। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दी तो पुलिस ने पड़ताल करने के बाद सुखदेव चौधरी सहित 7 लोगों खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने सुखदेव चौधरी के दफ्तर से उनके गनमैन व ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सुखदेव फॉर्च्यूनर गाड़ी, निजी पिस्टल, गनमैन की 12 बोर दोनाली भी जब्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस के दो अधिकारी जांच के लिए पहुंचेसुखदेव चौधरी ने ढकोली स्थित जीएंडजी प्रोजेक्ट के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसके बाद नगर परिषद ने जीएंडजी प्रोजेक्ट को तीन नोटिस भी भेजे और इसी शिकायत पर निकाय विभाग के विजिलेंस विभाग ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट की जांच की थी। जिसमें विजिलेंस विभाग के दो अधिकारी और नगर परिषद के भी दो अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान सुखदेव चौधरी भी वहां मौजूद थे। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने शुक्रवार को साढ़े बारह बजे यह गिरफ्तारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed