{"_id":"6442ef173ce474d1f707d854","slug":"case-filed-against-couple-for-cheating-lakhs-of-rupees-mohali-news-c-16-1-121117-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: लाखों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में दंपती के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: लाखों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में दंपती के खिलाफ केस दर्ज
Sat, 22 Apr 2023 01:46 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में दंपती के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। सिटी खरड़ पुलिस ने पैसों के लेन-देन में धोखाधड़ी करने के आरोप में एक दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव कमाली जिला फतेहगढ़ साहिब निवासी रणदीप सिंह ने बताया कि वह खरड़ में रह रहे रछपाल सिंह नामक एक रिश्तेदार के माध्यम से राम कुमार सिंह के संपर्क में आया था। राम सिंह को पैसों की जरूरत थी, जिस पर उसने अपने रिश्तेदार के कहने पर 2014 में तीन लाख रुपये ब्याज पर दिए थे। तीन महीने ब्याज देने के बाद उसने ब्याज देना बंद कर दिया और कहने लगा कि वह पूरी रकम इकट्ठी वापस कर देगा।
शिकायतकर्ता रणदीप सिंह के मुताबिक 2019 में उसकी बेटी का विवाह था, इसलिए उसने राम सिंह से अपने पैसे वापस मांगे तो उसके रिश्तेदार ने उन्हें खरड़ के एक सरकारी बैंक से 9.50 लाख रुपये की लिमिट बनवा दी। इसका उन्होंने खुद ब्याज भरना शुरू कर दिया।
शिकायतकर्ता के मुताबिक अपनी रकम वापस लेने के लिए जब उन्होंने अपने रिश्तेदार से बात की तो उसने बताया कि वह तो खुद ही उक्त व्यक्ति के पास अपनी काफी रकम फंसा चुका है। इसके बाद रिश्तेदार के कहने पर रणदीप सिंह ने आरोपी द्वारा दिया गया चेक बैंक में जमा करवा दिया। जिस पर उक्त रकम ब्याज सहित उसके खाते में ट्रांसफर हो गई। रणदीप सिंह ने तुरंत अपने लिमिट वाले ब्याज से बचने के लिए वहीं रकम 9.50 लाख लिमिट वाले खाते में जमा करवा दिए परंतु उसी दिन शाम को उसे फोन पर मैसेज आया कि उसके खाते में क्रेडिट हुई रकम 10.50 लाख उसके खाते से वापस जा चुकी है। रणदीप सिंह ने इस धोखाधड़ी की शिकायत एसएसपी मोहाली को दी। सिटी पुलिस ने राम कुमार सिंह और उसकी पत्नी को भी इस साजिश में शामिल पाए जाने पर दोनों के खिलाफ 10.50 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।