फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case filed against brother-in-law and wife's uncle for assault and threatening to kill

पति की शिकायत पर साले और पत्नी के ताऊ पर मारपीट व मारने की धमकी का केस दर्ज

Thu, 24 Jun 2021 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Case filed against brother-in-law and wife's uncle for assault and threatening to kill
जीरकपुर । ढकोली पुलिस ने बसंत विहार निवासी शिव कुमार की शिकायत पर उसकी पत्नी और बच्चे को जबरन घर से लेकर जाने और उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में दो लोगों पर केस दर्ज किया है। ढकोली पुलिस ने शिव कुमार की शिकायत पर उसकी पत्नी के ताऊ और भाई के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 325, 341 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायतकर्ता शिव कुमार निवासी बसंत विहार, ढकोली ने बताया कि उसकी शादी जनवरी, 2020 में पारुल निवासी गांव गाटड़ा, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के साथ हुई थी और उनका एक ढाई महीने का बेटा भी है। मेरी और मेरी पत्नी की यह दूसरी शादी थी और इसके बारे में हम दोनों को पता था। पारुल का तलाक पहले भी तलाक गृह क्लेश के कारण ही हुआ था। अब भी मेरी पत्नी की मेरी मां से नहीं बनती थी और मेरे साथ भी वह अकसर लड़ाई-झगड़ा करती थी। पिछले कुछ दिनों से मेरी पत्नी पूरे परिवार के साथ झगड़ा कर रही थी और अपने घर जाने को कह रही थी।
विज्ञापन

28 मई को मेरी पत्नी के फोन करने पर उसका भाई और ताऊ दोनों मेरे घर आए और आते ही गाली गलौच कर मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। जब मेरी मां छुड़ाने आई तो उसको भी धक्का मारकर गिरा दिया। हंगामा करने के बाद मुझे जान से मारने की धमकी देकर मेरी पत्नी का ताऊ यशपाल और उसका भाई विशाल मेरी पत्नी और बच्चे को जबरन अपने साथ गांव गाटड़ा, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव कुमार ने बताया कि मारपीट में उसको काफी चोटें आई हैं और उसकी शिकायत पर ढकोली थाने की पुलिस ने यशपाल और विशाल के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed