फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case filed against Akali leader including father-in-law family for harassing dowry

दहेज के लिए तंग करने पर ससुर परिवार समेत अकाली नेता पर केस दर्ज

Thu, 15 Oct 2020 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Case filed against Akali leader including father-in-law family for harassing dowry
मोहाली। थाना सोहाना में गांव मौली बैदवान निवासी एक महिला की शिकायत पर उसे दहेज के लिए परेशान और मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर थाना सोहाना पुलिस ने उसके पति समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इतना ही नहीं इसी केस में ब्लॉक समिति के सदस्य अवतार सिंह पर असलाह एक्ट लगाया गया है। इसमें उन पर आरोप है कि उन्होंने महिला को अपनी पिस्तौल दिखाकर धमकाया था। जबकि अवतार सिंह का कहना है कि उसका असलाह थाने में जमा है। उस पर गलत तरीके से केस दर्ज किया गया है। वहीं, मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला के बयानों पर केस दर्ज किया है। अगर अवतार सिंह बेकसूर है, तो वह अपना पक्ष रख सकते हैं पुलिस इस मामले में बनती कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 2011 में गुरमीत सिंह निवासी मौली बैदवान से हुआ था। परिवार ने शादी के समय अपनी योग्यतानुसार दहेज दिया था। लेकिन ससुर परिवार की ओर से और ज्यादा दहेज की मांग की जाने लगी। इसके बाद उसके साथ ससुर परिवार वाले मारपीट भी करने लगे। इसके बाद पुलिस ने महिला के पति गुरमीत सिंह, सास बलजिंदर कौर, चाचा ससुर अजैब सिंह, ससुर लाभ सिंह, देवर कमलजीत सिंह और गांव के सरपंच व अकाली नेता अवतार सिंह के खिलाफ दहेज, मारपीट, छेड़छाड़ और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, इस संबंधी अकाली नेता अवतार सिंह ने कहा कि पुलिस ने इलाके के एक कांग्रेसी नेता की शह पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। उसने किसी को पिस्तौल नहीं दिखाई और उसकी पिस्तौल और 315 बोर की राइफल कई महीनों से सोहाना थाने में जमा है। उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं। उसने कहा कि ब्लॉक समिति चुनाव में हुई एक तरफा जीत के बाद से उसे निशाना बनाया जा रहा है। कुछ दिन पहले पुलिस ने धरना प्रदर्शन करते हुए उसके खिलाफ केस दर्ज किया था। वह इस मामले को लेकर एसएसपी से मिलेंगे और जरूरत पड़ी तो अदालत भी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed