फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   car theft

एक नामी अस्पताल के डॉक्टर की फिल्मी स्टाइल में कार ले गया चोर

Wed, 17 Jul 2019 02:06 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
car theft
मोहाली। फेज-आठ स्थित एक नामी प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर की कार फिल्मी स्टाइल में चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर इतना शातिर था कि उसने पहले डॉक्टर को फोन कर अपनी बातों में उलझाया। फिर डॉक्टर के साथ ही कार में बैठकर उनके अस्पताल तक आया। इसके बाद जैसे ही डॉक्टर मरीज चेक करने गए। आरोपी कार की चाबियां उठाकर तुरंत कार लेकर फरार हो गया। थाना फेज-आठ की पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर रविंदर सिंह नाम के व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में फेज-आठ अस्पताल के डॉक्टर सिमरनजीत ने कहा कि 14 जुलाई को उनके फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि रविंदर सिंह बोल रहा है। जब उन्होंने पूछा कि रविंदर सिंह कौन तो इस पर उसका जवाब था कि उसके पिता का कुछ साल पहले उनके अस्पताल में ही इलाज हुआ था। वह उसे पहचान जाएंगे। वह इस समय सेक्टर-43 में है और उनसे मिलना चाहता है। डॉक्टर को लगा कि शायद उसे उनकी जरूरत है। ऐसे में वह उसके पास सेक्टर-43 चले गए। साथ ही उसे अपने साथ अस्पताल ले आए। इसी बीच वह मरीज को चेक करने के लिए चले गए। वह उसी कमरे में कार की चाबियां छोड़कर चले गए, जहां पर रविंदर सिंह बैठा हुआ था। जब वह मरीज को चेक कर वापस आए तो चाबी वहां नहीं थी और रविंदर सिंह भी गायब था। इसके बाद पता चला कि आरोपी कार लेकर फरार हो गया है। पुलिस इलाके व सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed