{"_id":"5ee652b78ebc3e42ec149d92","slug":"car-coming-from-delhi-collided-with-van-one-injured-mohali-news-pkl3781637198","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से आ रही कार ने वैन को मारी टक्कर, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से आ रही कार ने वैन को मारी टक्कर, एक जख्मी
विज्ञापन
जीरकपुर के अंबाला दिल्ली हाइवे पर एक्सीडेंट के बाद मौका देखते हुए जीरकपुर पुलिस कर्मी।
- फोटो : MOHALI
जीरकपुर। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने अपने आगे जा रही वैन को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें वैन चालक अपना संतुलन खोकर पहले डिवाइडर से टकराते हुए बाईं ओर लगी रेलिंग से जा टकराया और जख्मी हो गया। हादसे में दोनों वाहनों के अंदर सवार लोग बाल-बाल बच गए, जिसकी सूचना मिलने के बाद एएसआई रमेश लाल ने मौके पर पहुंच कार्रवाई को अंजाम दिया। दोनों ड्राइवरों को गाड़ी समेत जीरकपुर थाने ले जाया गया।
मामले की जांच कर रहे एएसआई रमेश लाल ने बताया कि हिमाचल नंबर की टोयोटा इटियॉज कार में सवार सोलन का रहने वाला राजेंद्र कुमार टैक्सी चलाता है, जो रविवार सुबह दिल्ली से सवारी लेकर वापस सोलन लौट रहा था। सुबह करीब साढ़े 9 बजे जीरकपुर के ढिल्लों चौक क्रॉस करने के बाद पॉल्म रिजार्ट के पास पहुंचा तो चालक राजेंद्र की अचानक आंख लग गई, जिसने अपने आगे जा रही मारुति वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
पुलिस दोनों पक्षों को ले गई थाने
कार द्वारा मारा गया झटका इतना जोरदार था कि वैन चालक अपनी गाड़ी का संतुलन खो बैठा और हाईवे के बीच बने डिवाइडर से जा टकराया। वहीं, डिवाइडर से टकराने के बाद वैन सड़क पर घूम गई और बरसाती नाले की ड्रेन पर लगी लोहे की रेलिंग से टकराकर रूक गई। हादसे में वैन चालक का मुंह गाड़ी के स्टेयरिंग पर लगने से ड्राइवर जख्मी हो गया, जिसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जिसके बाद रमेश लाल ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।