फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   car-bus riders dispute, traffic jaam, kurali traffic jaam, roadways driver dispute, mohali, kurali

कार सवार और बस चालक में विवाद, बस खड़ी करके लगाया जाम

Sat, 28 May 2016 10:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Sat, 28 May 2016 10:16 AM IST
विज्ञापन
car-bus riders dispute, traffic jaam, kurali traffic jaam, roadways driver dispute, mohali, kurali
बस - फोटो : demo pic
कुराली में शुक्रवार को पैप्सू रोडवेज की बस और कार सवारों के बीच हुई तकरार ने हंगामे का रूप धारण कर गई। कार चालकों द्वारा दी धमकियों के कारण रोष में आए बस चालक ने बस को राष्ट्रीय मार्ग के बीच लगाकर जाम लगा दिया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू किया। करीब 3 बजे शहर के मेन चौक पर एक स्विफ्ट कार चालक ने कार खड़ी करके सड़क की ओर खिड़कियां खोल दीं। इसी दौरान पीछे से आ रही पीआरटीसी बस नंबर पीबी. 65 एडी 4579 कार की खिड़कियों से टकराने से बाल-बाल बच गई। इस दौरान बस चालक ने कार चालक को ऐसा करने से मना किया तो कार सवार युवकों ने हाथापाई करने पर उतर आए और मेन चौक पर हंगामा करने लगे। इस दौरान चालक ने बस राष्ट्रीय मार्ग के बीच लगाकर जाम लगा दिया। बस चालक गुरजीत सिंह ने बताया कि मुश्किल से हादसा होने से बचाया। बस चालक ने बताया कि कार चालक नशे की हालत में थे। उन्होंने उसे गोली मारने की धमकी दी। हंगामे की सूचना पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति काबू करके ट्रैफिक बहाल करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed