फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Caption amrinder singh, Deepinder singh dhillon, Capton amrinder singh in derabassi on 23 june

कैप्टन अमरिंदर सिंह 23 जून को डेराबस्सी में लोगों से लेंगे सुझाव: ढिल्लों

Sat, 18 Jun 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/डेराबस्सी
ब्यूरो, अमर उजाला/डेराबस्सी Updated Sat, 18 Jun 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
 Caption amrinder singh, Deepinder singh dhillon, Capton amrinder singh in derabassi on 23 june
दीपइंदर ढिल्लों - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश कांग्रेस महासचिव दीपइंदर सिंह ढिल्लों की अगुवाई में शुक्रवार को राम मंदिर में बैठक हुई। इसमें ढिल्लों ने डेराबस्सी में आयोजित होने वाले पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान के कार्यक्रमों की जानकारी वर्करों को देते हुए बताया कि 23 जून को सुबह 11 बजे धनौनी रोड स्थित एक मैरिज पैलेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह लोगों की समस्याएं सुनेंगे। 
विज्ञापन


सीधी बातचीत प्रोग्राम के तहत कैप्टन लोगों से सुझाव भी लेंगे, जिन्हें पार्टी की ओर से चुनावी घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब तीन यहां रहने के बाद कैप्टन लालड़ू में पार्टी वर्करों के साथ मीटिंग कर पार्टी की गतिविधियों की जानकारी लेंगे। मीटिंग में ढिल्लों ने कांग्रेसी वर्करों के साथ विमर्श करने के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रधान के कार्यक्रम को लेकर ड्यूटियां भी लगाई। 
विज्ञापन


ढिल्लों ने दावा किया कैप्टन अमरिंदर सिंह का यह दौरा हलके की राजनीति को नई दिशा देगा। आगामी विधानसभा चुनाव में अकाली-भाजपा का बिस्तर गोल कर देगा। इस मौके पर सीनियर कांग्रेस नेता अमृतपाल सिंह, ब्लॉक कांग्रेस के देहाती प्रधान हरभजन सिंह, हरमेश बटौली, जगजीत सिंह डाली, दयावीर सिंह, सुरिंदर सिंह सरसीणी, गुरबख्श सिंह डांग, मास्टर मोहन सिंह, गुरचरण सिंह छत, चमन सैणी, मनोज शर्मा, शमशेर सिंह बरौली, बलदेव सिंह अमलाला, कुलबीर सिंह टिवाणा, खुशवंत थापर, अजीत चौधरी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed