फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Campaign started to end drug addiction, singers also supported

Mohali News: नशे के खात्मे के लिए मुहिम शुरू, गायकों ने भी दिया समर्थन

Fri, 15 Dec 2023 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Campaign started to end drug addiction, singers also supported
मोहाली। मोहाली पुलिस की ओर से स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर-78 में वीरवार को जागरूकता प्रोग्राम पंजाब सेज नो टू ड्रग्ज- ए स्टेप टूवर्डस रंगला पंजाब मनाया गया। इसमें मशहूर पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल, अदाकार करतार चीमा, गायिका सुनंदा शर्मा, अदाकार व गायक गुरनाम भुल्लर ने विद्यार्थियों और समाज को नशे से बचने के प्रति जागरूक किया। एडीजीपी रोपड़ रेंज जसकरण सिंह व मोहाली जिले के एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने विशेष तौर पर विद्यार्थियों के साथ नशे संबंधी उनके सवालों के जबाव दिए। एडीजीपी व एसएसपी के अलावा विधायक डेराबस्सी कुलजीत सिंह रंधावा, जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन प्रभजोत कोर, डीएलएसए के सचिव जेएम बलजिंदर सिंह मान, एडीसी विराज एस तिड़के, मनोरोग माहिर डॉ. कंवर ग्रेवाल जिन्होंने इंटरएक्टिव सेशन में हिस्सा लिया। इस मौके पर नशे की बुराई के विरुद्ध पोस्टर मेकिंग मुकाबले करवाए गए। पहले तीन स्थान स्थानों पर जगमीत सिंह, तनीशा शर्मा, नंदिनी रानी थी जिन्हें अधिकारियों ने नकद इनाम से सम्मानित किया। प्रोग्राम में सुरिंदर नरुला का लिखा नाटक ‘वापसी’ चाइनीज गिल के नेतृत्व वाली वत्सल छाया टीम ने पेश किया।
विज्ञापन

युवाओं को नशे के खतरों के बारे में किया सचेत

पंजाब गायक गुरनाम भुल्लर और सुनंदा शर्मा ने अपनी दिलचस्प प्रस्तुति के माध्यम से युवाओं को नशे के खतरों के बारे में सचेत किया। वहीं मुख्य जज और जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव बलजिंदर सिंह मान ने कहा कि उन्हें इससे दूर रहने के लिए अच्छी किताबें पढ़ने की आदत डालनी चाहिए। मनोवैज्ञानिक डॉ. गुरमुख सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि माता-पिता अपने बच्चों पर ध्यान दें ताकि वे नशे की दलदल में न धंसे।
विज्ञापन

8054100112 पर नशा तस्करों की दे सकते हैं जानकारी
एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने कहा कि पुलिस ने नशा तस्करों की जानकारी देने के लिए जिला हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर 8054100112 जारी कर दिया है। पुलिस मुलाजिमों सहित नशों की सप्लाई के लिए जिम्मेवार पाए जाने वाले हरेक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और पिछले समय में ऐसी बहुत सारी उदाहरण हैं जिनमें पुलिस के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशों के खिलाफ विद्यार्थियों के सवालों के एडीजीपी के जवाब



सवाल-नशाखेरी को कैसे रोका जाए और इससे कैसे दूर रहा जाए?
जवाब-नशा सप्लाई करने वालों और उनके मददगारों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। अगर इसमें कोई पुलिस कर्मचारी भी शामिल हैं उसे भी बख्शा नहीं जाएगा।



सवाल- तस्करों के विरुद्ध कैसी कार्रवाई होती है और सुरक्षित बल अंतरराष्ट्रीय हदों पर सप्लाई की रोकथाम कैसे करते हैं?
जवाब - पंजाब पुलिस ने अब तक नशा तस्करों की 100 करोड़ से अधिक कीमत की जायदाद जब्त कर ली है, जो ड्रग मनी की मदद से इकट्ठी की गई थी। सुरक्षित बल खास तौर पर ड्रोन के माध्यम से सरहद पार तस्करी को रोकने के लिए सरगर्म हैं।



सवाल- नशोें में शामिल होने पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है?
जवाब- नशा तस्करों के खिलाफ तुरंत एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया जाता है और इस प्रावधान में 10 से 20 साल की कैद की सजा है।



सवाल- नशा सप्लाई करने वालों की सूचना देने व नशे के आदी के खिलाफ पुलिस तक कैसे पहुंच की जाए?
जवाब- विद्यार्थी अपने आसपास से ही नशा खत्म करने की पहल करें। वह अपने परिवार को इसकी जानकारी दें और पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर भी इसकी जानकारी दें।



नियमित व्यायाम से शरीर को रखें स्वस्थ
मस्तिष्क को अस्थायी राहत देने के लिए दवाओं से प्राप्त होने वाला डोपामाइन हार्मोन बहुत हानिकारक है इसलिए हमें इन थोड़े समय की खुशियों से बचना चाहिए और अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम करना चाहिए। -करतार चीमा, अभिनेता


छात्रों को नशामुक्त रहने के लिए अपना लक्ष्य ऊंचा रखना चाहिए और उसे हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। -कंवर ग्रेवाल, पंजाबी गायक



हमारी आने वाली पीढ़ी को नशे के संकट से दूर रखने के लिए गुरु ग्रंथ साहिब और अन्य धर्मों का हवाला देकर युवा पीढ़ी को गुरबाणी पढ़नी चाहिए। -गुरप्रीत सिंह नियामिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed