फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cabinet Minister Sadhu Singh Dharmasot gave hints at the meeting,The daily employees get regular job

बैठक में कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने दिए संकेत,

Sat, 15 Feb 2020 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Sadhu Singh Dharmasot gave hints at the meeting,The daily employees get regular job
मोहाली। वन विभाग में काम करने वाले दिहाड़ीदार मुलाजिमों को जल्दी ही रेगुलर होने की खुशखुबरी मिल सकती है। विभाग ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। यह जानकारी राज्य के वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने जंगलात विभाग से जुड़ी विभिन्न मुलाजिम जत्थेबंदियों से मीटिंग के दौरान दी है। उन्होंने बताया कि दिहाड़ीदार मुलाजिमों को रेगुलर करने के बारे में विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को वन मंत्री ने विभिन्न मुलाजिम जत्थेबंदियों के साथ आपात मीटिंग के दौरान जत्थेबंदियों के नेताओं ने मुलाजिमों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया। इस पर मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मुलाजिमों का पूरा ध्यान रखती है और पिछले कई साल से जंगलात विभाग में काम कर रहे दिहाड़ीदार मुलाजिमों की सिन्योरिटी लिस्ट तैयार कर ली गई है और मुलाजिमों को रेगुलर करने के लिए जल्दी ही हमदर्दी से विचार किया जाएगा। मंत्री ने वन विभाग में काम करने कर्मचारियों और अधिकारियों को पूरी मेहनत से काम करने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य को हरा-भरा बनाने के लिए और अधिक मेहनत करें और इसके साथ ही पर्यावरण को बचाने के लिए भी लोगों को जागरूक करें। इस मौके पर मंत्री ने जत्थेबंदियों की अन्य जायज मांगों को भी नियमानुसार हल करने का पूरा भरोसा दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य वनपाल प्रमुख कुलदीप कुमार के अलावा कई सीनियर अधिकारी शामिल थे। बता दें कि वन विभाग में काम करने वाले मुलाजिम काफी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करते आ रहे हैं। उनकी मांगों को लेकर सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया था। वन विभाग के मुलाजिम नेताओं का कहना था कि 2300 मुलाजिमों को गत सरकार ने रेगुलर करने का नोटिफिकेशन जारी किया था, लेकिन अभी तक यह काम सिरे नहीं चढ़ पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed