फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bus parked near police station caught fire, extinguished in half an hour

Mohali News: थाने के नजदीक खड़ी बस को लगी आग, आधे घंटे में बुझाई

Sat, 16 Dec 2023 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Bus parked near police station caught fire, extinguished in half an hour
जीरकपुर। स्थानीय पुलिस स्टेशन के नजदीक एक केस प्रॉपर्टी के रूप में जब्त बस को संदिग्ध हालात में आग लग गई। इसे फायर ब्रिगेड की मदद से आधे घंटे की मशक्कत के साथ बुझाया गया। बताया जा रहा है कि हादसा दोपहर साढ़े तीन बजे का है। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस स्टेशन के नजदीक एक केस प्रॉपर्टी के रूप में वॉल्वो बस काफी समय से खड़ी थी। उसे अचानक करीब साढ़े तीन बजे बस आग लग गई जिसे फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे की मशक्कत से बुझाया। गनीमत यह रही कि आसपास कई और वाहन खड़े थे जो आग की चपेट में आने से बच गए। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि यदि फायर ब्रिगेड मौके पर न पहुंचती तो बाकी वाहनों को भी नुकसान हो सकता था। फायर ब्रिगेड ऑफिसर राजीव कुमार ने बताया कि उन्होंने जानकारी के तुरंत बाद मौके पर पहुंचकर दो फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि यहां काफी दफ्तर हैं। बड़ी घटना भी हो सकती थी लेकिन मौके पर ही काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन

पुलिस स्टेशन जीरकपुर के एएसआई धर्म सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है बस में लगी बैटरी से शार्ट सर्किट और कूड़े के ढेर से भी आग लग सकती है जिसका जांच के बाद ही पता चलेगा। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार यह बस शराब के मामले में जब्त की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed