फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Burning firecracker fell in the store on the second floor of the house, fire broke out in the stock of blankets.

Mohali News: मकान की दूसरी मंजिल के स्टोर में गिरा जलता पटाखा, कंबलों के स्टॉक में लगी आग

Sun, 03 Nov 2024 05:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Burning firecracker fell in the store on the second floor of the house, fire broke out in the stock of blankets.
मोहाली। शहर के फेज-11 के एलआईजी मकान की दूसरी मंजिल के स्टोर में शनिवार को जलता पटाखा गिरने से यहां रखे कंबलों के स्टॉक में आग लग गई। इस मकान की दूसरी मंजिल पर बाहर स्टोर बनाया हुआ था और इसमें बेचने के लिए कंबल रखे हुए थे। इसमें जलता पटाखा गिरने से सभी कंबल जलने लगे और कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया और काफी ऊपर तक आग की लपटें उठने लगी। इस मौके पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाना शुरू किया। इसके बावजूद फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी और करीब 4 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


कंबल बेचने वालों ने बनाया था गोदाम
इस मकान की दूसरी मंजिल पर कंबल बेचने वालों ने छोटा गोदाम बनाया हुआ था और यहां पर नए कंबल रखे हुए थे। जब यहां जलता पटाखा गिरा तो कंबलों ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग भड़क गई। इसलिए आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को काफी ज्यादा समय लग गया। गलियों में पार्किंग होने के चलते फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने में हुई देरी। यहां पर लोगों ने सड़कों के किनारे ही अपनी गाड़ियां खड़ी की हुई थी। इस कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी हो घटनास्थल तक पहुंचने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा और ऐसे में गाड़ी देरी से पहुंची। इस वजह से आग भड़कने के लिए और ज्यादा समय मिल गया। इस हादसे में गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed