फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bullet shells and threatening letter found in Congress leader Chawla's courtyard

Mohali News: कांग्रेस नेता चावला के आंगन से मिले गोलियों के खोल और धमकी भरा पत्र

Sat, 09 Dec 2023 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bullet shells and threatening letter found in Congress leader Chawla's courtyard
कुराली। गो सेवा कमिशन पंजाब के पूर्व वाइस चेयरमैन और कांग्रेस के सीनियर नेता कमलजीत सिंह चावला को कुछ दिन पहले एक गैंगस्टर ने जान से मारने की धमकी दी। वीरवार रात कुछ अज्ञात युवकों ने उनके घर आकर फायरिंग की कोशिश की। इतना ही नहीं धमकी भरे पत्र के साथ गोलियां के खोल घर के आंगन में फेंककर चले गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कमलजीत सिंह चावला ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। दरअसल, कांग्रेस के सीनियर नेता कमलजीत सिंह चावला को एक गैंगस्टर ने जान से मारने की धमकी दी है। इसे लेकर कमलजीत सिंह चावला ने पुलिस को शिकायत भी दी थी। अब धमकी के एक दिन बाद ही दो-तीन युवकों ने कमलजीत सिंह चावला के घर पर हथियार लहराते हुए उसके घर में पिस्टल की तीन गोलियों के खोल और धमकी भरी चिट्ठी भी फेंकी।
विज्ञापन



जाम हो गई थी आरोपी युवकों की पिस्टल
कमलजीत सिंह चावला बताते हैं कि वह शुक्रवार सुबह बाहर आया तो देखा कि उसके घर के आंगन में गोलियां और पत्र पड़ा था। इसमें उसे जल्द से जल्द जान से मारने की धमकी लिखी थी। इसके बाद उसने सीसीटीवी की फुटेज चेक की तो देखा कि दो-तीन युवक रात दो-तीन बजे तक उसके घर के आगे चक्कर लगा रहे थे। इस दौरान उन्होंने फायरिंग करने की कोशिश की परंतु किसी कारण उनकी पिस्टल जाम हो गई। वह लोग रात में एक घंटे तक उसके घर के आगे घूमते रहे। वहीं, पुलिस को शिकायत देने के बाद जब पुलिस की टीम उनके घर जांच के लिए आई थी। उस समय भी गैंगस्टर का धमकी भरा फोन फिर से आया था जिसमें उसे फिर से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


कोट्स...
मामले की जांच की जा रही है और घर के अलावा आसपास के घरों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना की जानकारी आला अधिकारियों तक पहुंचा दी गई है। पुलिस टीम लगातार घर के आसपास चक्कर लगाती रहेगी। -गगनदीप सिंह, इंचार्ज, स्थानीय सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो कैप्शन
कमलजीत सिंह चावला के घर के आगे फायरिंग करने की कोशिश करते गैंगस्टर की तस्वीर

पुलिस पार्टी फेंकी गई गोलियों की जांच करते हुए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed