फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bullet driver hits a man going to pick up his granddaughter from school

Mohali News: पोती को स्कूल से लेने जा रहे व्यक्ति को बुलेट चालक ने मारी टक्कर

Fri, 03 Nov 2023 12:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bullet driver hits a man going to pick up his granddaughter from school
मोहाली। पोती को स्कूटी पर स्कूल से लेने जा रहे एक व्यक्ति को बुलेट चालक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। सदर खरड़ थाना पुलिस ने अज्ञात बुलेट चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता राजवीर सिंह वासी न्यू माता गुजरी एनक्लेव मुंडी खरड़ ने बताया कि वह चंडीगढ़ पुलिस से एएसआई सेवानिवृत्त हैं। आठ सितंबर को स्कूटी से अपनी पोती काशवी (4) को जंडपुर स्कूल से लेने जा रहे थे। जब वह करीब एक बजे देसूमाजरा रोड पर मंदिर के पास पहुंचे तो दूसरी तरफ से एक बुलेट चालक तेज रफ्तार से आया और उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे वह स्कूटी के साथ सड़क पर गिर गए और उन्हें काफी चोटें आई। बाद में बुलेट चालक लोगों की भीड़ देख कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पीसीआर ने आकर उनके बेटे सतवीर सिंह को फोन करके बुलाया और उन्हें फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में उनकी तबीयत गंभीर होने पर पीजीआई रेफर कर दिया गया। इस हादसे में उनकी दोनों टांगों में गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद उन्होंने बुलेट चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed