{"_id":"69347139cacff5cdb90d99a8","slug":"builders-staged-a-sit-in-outside-the-kharar-municipal-council-office-to-protest-against-the-increase-in-map-fees-mohali-news-c-71-1-spkl1025-136553-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नक्शा फीस में की गई बढ़ौतरी का विरोध, बिल्डरों ने खरड़ नगर काउंसिल दफ्तर के बाहर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नक्शा फीस में की गई बढ़ौतरी का विरोध, बिल्डरों ने खरड़ नगर काउंसिल दफ्तर के बाहर दिया धरना
विज्ञापन
खरड़। राज्य सरकार द्वारा नगर काउंसिल में नक्शा फीस में की गई बढ़ौतरी के विरोध में शुक्रवार को खरड़ नगर काउंसिल के दफ्तर के बाहर जिला कांग्रेस कमेटी मोहाली के प्रधान कमल किशोर शर्मा के नेतृत्व में खरड़ के बिल्डरों द्वारा रोष धरना दिया गया। इस अवसर पर कमल किशोर शर्मा, प्रापर्टी डीलर एसोसिएशन के प्रधान पंकज सूद, बिल्डर एसोसिएशन के प्रधान ओम प्रकाश थिंद और हरमिंदर सिंह मावी ने कहा कि पिछले दिनों सरकार द्वारा म्यूनिसिपल कमेटी के अंदर प्लॉट रेगुलर करवाने के लिए फीस में भारी वृद्धि कर दी गई है जो कि लोगों पर सीधा बोझ है।
पहले एनओसी की फीस 1084 रुपये थी जिसे बढ़ाकर 21 सौ रुपये कर दिया गया है। सरकार के नोटिफिकेशन के अनुसार 4 जून के बाद जितनी भी एनओसी जारी हुई है, उनकी फीस में भी अब बढ़ोतरी की गई है जबकि सरकार द्वारा एनओसी की फीस मंजूर की जा चुकी हैं। सरकार को जगाने के लिए रोष धरना दिया गया है। आने वाले दिनों में संघर्ष और तेज करके सरकार को फैसला वापस लेने के लिए मजबूर किया जाएगा। इस मौके महिला कांग्रेस प्रधान स्वर्णजीत कौर, सैनी महासभा जिला मोहाली के प्रधान निर्मल सिंह सैनी, पार्षद मान सिंह सैनी, अमनदीप सिंह अम्मू तथा मलागर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
काउंसिल में रिश्वत के बिना कोई काम नहीं होता
खरड़ नगर काउंसिल में रिश्वत के बिना कोई काम नहीं होता है। कथित तौर पर आरोप लगाया कि वह अब तक करोड़ों रुपये नगर काउंसिल को अपना काम करवाने के लिए दे चुके हैं। -ओम प्रकाश थिंद, प्रधान बिल्डर एसोसिएशन
विज्ञापन
नई फीस के अनुसार होंगी फाइलें पास
सरकार द्वारा फीस में बढ़ौतरी की गई है और नोटिफिकेशन के अनुसार ही फीस ली जा रही है। नोटिफिकेशन के अनुसार 4 जून के बाद की सभी फाइलों को वापस भेज कर नई फीस के अनुसार ही उन्हें पास किया जाएगा।- सुखदेव सिंह, नगर काउंसिल कार्यकारी अधिकारी