फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Builder injured after being attacked with swords over money dealings

Mohali News: रुपयों के लेनदेन में बिल्डर पर तलवारों से हमला कर घायल किया

Sun, 01 Jun 2025 12:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Builder injured after being attacked with swords over money dealings
हमले में तोड़ा बिल्डर का कार्यालय। संवाद 
खरड़। गांव संते माजरा के निकट हाईवे पर बनी हाईवे प्लाजा मार्केट में एक बिल्डर के दफ्तर पर लगभग 12 लोगों ने दिनदहाड़े घातक हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में बिल्डर नरेंद्र सिंह निवासी स्वराज एनक्लेव खरड़ तलवारों के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गया। नरेंद्र सिंह को घायल हालत में खरड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों ने बिल्डर के दफ्तर के बाहर खड़ी कारों भी बुरी तरह तोड़ डाला और मौके से भाग गए। बिल्डर के अनुसार रुपयों के लेनदेन में यह हमला किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर जब नरेंद्र सिंह अपने दफ्तर में बैठा था, तभी अचानक बड़ी संख्या में कई लोग उनके दफ्तर के बाहर घातक हथियारों से लैस होकर पहुंचे। उनसे बिना कुछ बात किए ही हमला कर दिया। जैसे ही वह दफ्तर से बाहर निकले तभी कुछ लोगों ने उन पर तलवारों से हमला कर दिया। इस दौरान उनके हाथों में तलवारों से गहरे जख्म हो गए। इसी बीच कुछ लोगों ने डंडों से भी हमला कर दिया। उनके सिर में जख्म हो गए।
विज्ञापन

बचाव में जब नरेंद्र सिंह का बेटा आगे आया तो हमलावरों ने उसको भी बुरी तरह जख्मी कर दिया। बाद में मार्केट के दुकानदारों ने गंभीर रूप से घायल पिता और पुत्र को खरड़ अस्पताल में भर्ती करवाया। नरेंद्र सिंह ने बताया कि यह हमला उसके पुराने पार्टनर ने पैसे के लेनदेन के कारण करवाया है। सूचना मिलने पर खरड़ सिटी पुलिस के थाना अध्यक्ष अजितेश कौशल ने घायल पिता-पुत्र के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed