फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Brother murdered with friends for playing music at high volume, taken to railway track and burnt

Mohali News: ऊंची आवाज में गाना बजाने पर दोस्तों के संग कर दी भाई की हत्या, रेलवे लाइन पर ले जाकर जलाया

Wed, 17 Dec 2025 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Brother murdered with friends for playing music at high volume, taken to railway track and burnt

विज्ञापन
मोहाली। ऊंची आवाज में गाना चलाने पर हुए विवाद में दोस्तों के साथ मिलकर भाई के सिर पर बेलन से वार कर हत्या कर दी। शव को खुर्दबुर्द करने के लिए रेलवे लाइन के पास लेकर जाकर आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मामला हत्या का निकला। पुलिस ने मामले में सुखवीर सिंह निवासी गांव सोहाना, उसके साथी गगनदीप सिंह उर्फ गग्गू निवासी अंब साहिब कॉलोनी फेज-11 मोहाली और बलजोत सिंह उर्फ लाडी निवासी फेज-11 मोहाली को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सोहाना में संदीप सिंह के बयान पर बीएनएस की धारा 103(1), 238, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से तीनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि 15 दिसंबर को उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि गांव दुराली के पास रेलवे लाइन के नजदीक एक शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। शव अधजला था जिसे कब्जे में लेकर जांच शुरु की। शुरुआती जांच में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया लेकिन जब जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि आरोपी सुखवीर सिंह और उसके भाई गुरदीप सिंह में विवाद था। गुरदीप की हत्या से पहले गाने की ऊंची आवाज को लेकर दोनों में झगड़ा था। सुखवीर सिंह ने अपने साथी गगनदीप सिंह उर्फ गग्गू और बलजोत सिंह को मौके पर बुलाया और अपने भाई के सिर पर लकड़ी के बेलन से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। बाद में उन्होंने शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए उसे गांव दुराली के पास रेलवे लाइन के नजदीक ले गए जहां उन्होंने गुरदीप सिंह के शव को आनन-फानन में आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। गुरदीप सिंह का शव पूरी तरह से नहीं जला और अधूरा रह गया। पुलिस ने पहले सुखवीर सिंह को गिरफ्तार किया जिसने कबूला कि उसने अपने साथियों के साथ भाई की हत्या की है। दोनों सह आरोपियों को मामले में नामजद कर 15 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। आरोपी पुलिस रिमांड पर है। वारदात में इस्तेमाल लकड़ी के बेलन को रिकवर करना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed