{"_id":"657e017d3021e21ccb077cd5","slug":"brother-in-law-was-beating-his-sister-stepsons-attacked-brothers-with-knife-who-came-to-save-her-mohali-news-c-71-1-mli1003-9259-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बहन के साथ जीजा कर रहा था मारपीट, बचाने आए भाइयों पर सौतेले बेटों ने किया चाकू हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बहन के साथ जीजा कर रहा था मारपीट, बचाने आए भाइयों पर सौतेले बेटों ने किया चाकू हमला
विज्ञापन
मोहाली। जुझार नगर में बहन के साथ मारपीट कर रहे जीजा से बचाने आए दो भाइयों को सौतेले बेटों ने अज्ञात साथियों के साथ पीटा। आरोपी युवकों ने चाकू से कई वार किए जिससे एक भाई इमरान (42) के शरीर पर चार जगह कट लगे हैं। वह अभी पीजीआई में भर्ती है। गर्दन के पास चाकू लगने से नस कट गई है जिससे छाती से नीचे शरीर काम करना बंद हो गया है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद एयाज, मोहम्मद शाहवान दोनों वासी जुझार नगर, बलौंगी और दो अज्ञात के रूप में हुई है। बलौंगी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी जानकारी में शिकायतकर्ता फुरकान अहमद वासी मलोया कॉलोनी, चंडीगढ़ ने बताया कि उनकी बहन संजीदा की दूसरी शादी मोहम्मद गजनवी के साथ हुई थी। उसके पहली शादी के तीन बच्चे मोहम्मद एयाज, मोहम्मद शाहवान और अर्शयान है। 14 दिसंबर की रात करीब पौने 12 बजे उसे बहन संजीदा का फोन आया, जिसमें उसने बताया कि उनके पति उसके साथ झगड़ा कर रहा है और वह उसे जान से मार देगा। यह बात सुनकर शिकायतकर्ता अपने भाई इमरान अहमद, छोटी बहन और जीजा के साथ बड़ी बहन के घर जुझार नगर बलौंगी पहुंचे। जब वह जुझार नगर पहुंचे तो वहां उन्हें जीजा के पहली शादी से दो लड़के, दो अन्य अज्ञात लड़को के साथ मिले। जिन्होंने उन्हें रास्ते में ही घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। जब शिकायतकर्ता और भाई इमरान ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उक्त आरोपियों ने मिलकर उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं जान से मारने की नीयत से उसके भाई पर चाकू से वार किया। जब उन्होंने शोर मचाया तो उक्त आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके से घायल इमरान को इलाज के लिए पीजीआई में दाखिल करवाया। जहां उनका इलाज जारी है। बाद में उक्त आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।
आरोपियों ने फुरकान और इमरान के साथ जमकर मारपीट की। इमरान पर एक आरोपी ने चाकू से चार वार किया। पहले वार के बाद वह जमीन पर गिर गया, जब उसे फुरकान ने देखा तो वह खून से लथपथ था। मौके से उसे पीजीआई भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि इमरान पहला वार गर्दन और कंधे के बीच यहां घाव की गहराई डेढ़ इंच है और नस भी कट गई है। दूसरा दाईं पसली के पास सात सेंटीमीटर गहरा कट, तीसरी रीढ़ की हड्डी और चौथा बाईं बाजू पर गहरा कट है। फिलहाल पीड़ित को पीजीआई के रेड जोन में रखा हुआ है।
विज्ञापन
तीसरी पत्नी लाना चाहता था आरोपी
शिकायतकर्ता फुरकान ने बताया कि आरोपी जीजा तीसरी पत्नी लाना चाहता था इसलिए वह बार-बार उसकी बहन को घर छोड़ने के लिए पीटता था। बहन ने जीजा के पहली शादी से हुए बच्चों की 13 साल की उम्र से देखभाल की, अब जब वह बड़े हो गए है तो वह कह रहे हैं कि उन्हें संजीदा की जरूरत नहीं है। अगर वह घर से नहीं जाएगी तो वह उसे जान से मार देंगे। वह बहन के गहने और फोन भी छीन चुके हैं। वारदात के दिन बहन के साथ जब जीजा और उनके बच्चे मारपीट कर रहे थे तो बहन ने जीजा का फोन लेकर खुद को कमरे में बंद किया और भाइयों को सारी बात बताई और जब भाई बचाने आए तो उनके साथ मारपीट की।