{"_id":"62a8e6babad2cc2edd52e6b8","slug":"broken-tracks-in-the-rose-garden-will-not-be-a-hindrance-in-walking-mohali-news-pkl4536724166","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रोज गार्डन में टूटे ट्रैक नहीं बनेंगे सैर में रुकावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रोज गार्डन में टूटे ट्रैक नहीं बनेंगे सैर में रुकावट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। रोज गार्डन के टूटे ट्रैक की वजह से अब वहां पर सैर करने वाले लोगों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। इसके अलावा गार्डन की अन्य खामियां को हटाया जाएगा। यह संभव होने जा रहा है नगर निगम की ओर से रोज गार्डन के टूटे ट्रैक की मरम्मत शुरू करवाने से। फेज-3बी2 के पार्षद एवं नगर निगम के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने मंगलवार को ट्रैक का काम शुरू करवाया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश यही है कि शहर के पार्कों को बड़े महानगरों की तर्ज पर संवारा जाए, ताकि लोगों को दिक्कत न उठानी पड़े।
कुछ दिन पहले एक 70 वर्षीय बुजुर्ग रोज गार्डन में सैर करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान ट्रैक टूटा होने के कारण वह गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। जैसे ही यह मामला सामने आया तो नगर निगम ने तुरंत इसमें गंभीरता दिखाई। साथ ही मंगलवार को छुट्टी वाले दिन ही इसकी रिपेयर शुरू करवा दी। डिप्टी मेयर ने कहा कि ट्रैक पिछले नगर निगम के समय में बनाया गया था। जो कि कई जगह से टूट चुका है। इस वजह से हादसा होने का खतरा बना हुआ है। उनकी तरफ से यह मामला मेयर के ध्यान में लाया गया। जिसके बाद इस दिशा में कार्रवाई की गई। पूरे ट्रैक के टूटे हुए हिस्से को नए सिरे बनाया जा रहा है। जल्द ही इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोहाली नगर निगम की टीम लोगों को उचित सुविधाएं मुहैया करवाने में लगी हुई है, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की मुसीबत न उठानी पड़े। याद रहे कि नगर निगम की तरफ से रोज गार्डन में कई किस्मों के नए गुलाबों के पौधे लगाए गए हैं। इसके अलावा गार्डन में सैर करने आने वाले लोगों की सुविधा के लिए लाइब्रेरी भी बनाई गई है। जल्द ही पार्क को प्लास्टिक फ्री बनाने की तैयारी चल रही है।