फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Brick hit on woman's head in a fight between two sides, got six stitches

Mohali News: दो पक्षों में मारपीट में महिला के सिर पर मारी ईंट, लगे छह टांके

Tue, 01 Aug 2023 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Brick hit on woman's head in a fight between two sides, got six stitches
मुल्लांपुर। गली में से निकलने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक महिला के सिर में ईंट मारी गई है और उसको सिर में छह टांके आए हैं। आरोपियों की पहचान गुरचरण सिंह, गुरमीत कौर, राजिंदर सिंह, रविंदर सिंह, कुलविंदर कौर, मनजीत कौर सभी निवासी मुल्लांपुर गरीबदास के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को पीड़िता कुलविंदर कौर ने बताया कि 29 जुलाई की शाम वह पति रंजीत सिंह और सास-ससुर के साथ भैंसों के बाड़े में काम कर रही थी। तभी उक्त आरोपियों ने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी और उनके ऊपर हमला बोल दिया। पीड़िता ने लड़ाई का कारण बताया कि आरोपियों और उनके घर में आने-जाने का एक ही साझा रास्ता है, जिससे निकलने को लेकर अक्सर लड़ाई-झगड़ा करते हैं। 29 जुलाई को भी जब वह उस रास्ते से आ रही थी तभी उन्होंने मुझे इस रास्ते से निकलने से मना कर दिया और गालीगलौज करने लगे। जब उन्होंने वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोपियों ने उनपर हमला कर दिया। आरोपियों में से किसी ने पीड़िता के सिर पर ईंट मार दी। जब जान बचाने के लिए उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। महिला को खरड़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां डॉक्टरों ने सिर में छह टांके लगाए हैं। डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर मुल्लांपुर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed