फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Booked a room in the hotel and blew away the LED and sheets at night

Mohali News: होटल में कमरा बुक कर रात को एलईडी और चादरें उड़ाई

Tue, 29 Jul 2025 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Booked a room in the hotel and blew away the LED and sheets at night
डेराबस्सी। शहर के एक होटल में चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक शातिर ने ठहरने के लिए होटल में कमरा बुक किया। इसके बाद रात के अंधेरे में कमरे से एलईडी और बिछी चादरें चोरी कर ले गया। घटना की सूचना मिलते ही होटल मालिक ने तुरंत 100 नंबर पर कॉल किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी में कैद आरोपी की फुटेज हासिल की। आरोपी की आईडी के अनुसार उसका नाम अतुल कुमार है। वह लखनऊ क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। होटल मालिक ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन

होटल मालिक राजकुमार ने बताया कि 15 जुलाई को एक व्यक्ति होटल आया और उसने कमरे की जानकारी ली। उसने एक कमरा देखा जिसकी खिड़की एक बाहर की खुलती थी। इसके बाद उसी रात लगभग 8 बजे उसने वह कमरा बुक कर लिया। रात के समय होटल के अन्य स्टाॅफ को कोई गतिविधि असामान्य नहीं लगी। अगली सुबह जब कमरे का दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला, तो स्टाॅफ को शक हुआ। होटल के कर्मचारियों ने कमरे की एक तरफ लगी दीवार के सहारे सीढ़ी लगाकर खिड़की से अंदर झांका तो कमरे में कोई नहीं था। हैरानी की बात यह थी कि जिस खिड़की की ग्रिल अंदर से लगी होती है, वह पूरी तरह से निकली थी। कमरे की एलईडी और चादरें गायब थीं। राजकुमार ने बताया कि घटना रात के करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed