{"_id":"6960cf4fd82d48d97c06deed","slug":"bomb-threat-received-for-kharar-tehsil-complex-police-launched-search-operation-2026-01-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mohali: खरड़ तहसील कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू किया सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali: खरड़ तहसील कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू किया सर्च अभियान
Fri, 09 Jan 2026 03:36 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 09 Jan 2026 03:36 PM IST
सार
खरड़ तहसील कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत माैके पर पहुंचा और जांच शुरू की।
विज्ञापन
खरड़ तहसील कांप्लेक्स
- फोटो : संवाद
विस्तार
खरड़ तहसील कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत माैके पर पहुंचा और जांच शुरू की।
खरड़ तहसील कार्यालय की आधिकारिक मेल पर धमकी मिलने के बाद पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
खरड़ तहसील कार्यालय की आधिकारिक मेल पर धमकी मिलने के बाद पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।
Trending Videos
एक दिन पहले कई अदालतों को मिली थी धमकी
इससे पहले पंजाब में वीरवार को एक साथ कई जिलों की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था।फिरोजपुर, मोगा, मानसा, लुधियाना, मोहाली और रोपड़ सहित छह जिलों में कोर्ट परिसरों को खाली कराकर पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया। सभी जगह एहतियातन चेकिंग की गई। सभी जगह जांच के बाद किसी भी तरह की विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई।
फिरोजपुर में छावनी स्थित कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की सूचना सरकारी ईमेल पर मिलने के बाद पुलिस ने परिसर सील कर दिया। डॉग स्क्वॉड से हर कोने की जांच की गई। एसपी मनजीत सिंह के अनुसार दोपहर तक जांच चली लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बार एसोसिएशन ने पुष्टि की कि धमकी मेल के जरिये आई थी।
मोगा में जिला सेशन जज के आधिकारिक ईमेल पर धमकी मिलने के बाद सुबह करीब 10 बजे कोर्ट खाली कराया गया। एसएसपी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग व बम स्क्वॉड ने सघन तलाशी ली लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
