फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bollywood and TV celebrities attended the Chandigarh Music and Film Festival

Mohali News: चंडीगढ़ म्यूजिक एंड फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड और टीवी हस्तियों ने की शिरकत

Mon, 28 Apr 2025 11:39 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bollywood and TV celebrities attended the Chandigarh Music and Film Festival
मोहाली। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूआं के सहयोग से रियल फाउंडेशन ने तीन दिवसीय 5वां चंडीगढ़ म्यूजिक एंड फिल्म फेस्टिवल का सोमवार से शुभारंभ किया। फेस्टिवल की शुरुआत पंजाबी फिल्म ''''छलेड़ा'''' के प्रीमियर से हुई। इसको रविंदर बराड़ ने निर्देशित किया है। स्क्रीनिंग के बाद छलेड़ा की पूरी टीम और कलाकारों का दर्शकों ने स्वागत किया। कपिल शर्मा शो के मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन अली असगर, फिल्म निर्देशक जयप्रकाश शॉ, अभिनेता मुश्ताक खान और विजय पाटकर अपनी फिल्म ''''लव करूं या शादी'''' के प्रमोशन में शामिल हुए। इस मौके टॉक शो का आयोजन किया गया। इसमें पंजाबी फिल्म अभिनेत्री प्रीति सप्रू, प्रशंसित अभिनेता दिव्येंदु भट्टाचार्य और वरिष्ठ अभिनेता अनंग देसाई ने केंद्रीय मंच संभाला और प्रत्येक ने अपने अद्वितीय दृष्टिकोण और विशाल अनुभव को बातचीत में प्रस्तुत किया। फेस्टिवल के दौरान फिल्म प्रेमी, निर्माता और उद्योग के पेशेवर एक-दूसरे से मिले, सहयोग किया और एक साथ सिनेमा की कला का जश्न मनाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed