{"_id":"5ee530488ebc3e42d37131e5","slug":"bolero-collides-with-youths-one-dead-mohali-news-pkl3780956183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो ने युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो ने युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
कुराली। गांव सियालबा-माजरी में सैर कर रहे युवकों को बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए युवकों को चंडीगढ़ के अस्पताल में ले जाया गया जहां परमजीत सिंह की मौत हो गई।
युवक की मौत के बाद लोगों ने थाना माजरी के आगे रोष व्यक्त करते हुए गाड़ी में सवार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की।
जानकारी के अनुसार सियालबा वासी परमजीत सिंह अपने दोस्त के साथ सैर कर रहा था कि बोलेरो गाड़ी ने उनको टक्कर मार दी जिसमें परमजीत सिंह की अस्पताल में मौत हो गई। गांववासियों व परिजनों ने इंसाफ न मिलने तक युवक का संस्कार न करने की बात कही। मृतक के पिता सुरिन्द्र सिंह ने बताया कि गाड़ी सवार नशे में थे। लोगों ने आरोपियों को मौके पर ही काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया गया था लेकिन पुलिस ने केवल एक युवक के खिलाफ ही कार्रवाई की जबकि दूसरे को छोड़ दिया। इसके अलावा गाड़ी में पुलिस की वर्दी भी पड़ी हुई थी। इसी दौरान एसएचओ माजरी हिम्मत सिंह ने बताया की हादसे संबंधी कार्रवाई की जा रही है। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।