{"_id":"655a69f32b7556ff140f84f8","slug":"bmw-caught-fire-near-vigilance-office-driver-saved-his-life-by-jumping-mohali-news-c-71-1-mli1001-8077-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: विजिलेंस दफ्तर के पास बीएमडब्ल्यू को लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: विजिलेंस दफ्तर के पास बीएमडब्ल्यू को लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-68/69 लाइट प्वाइंट के पास रविवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे अचानक एक बीएमडब्ल्यू कार में धुआं निकलने लग गया। कार में से धुआं निकलता देखकर लोगों ने चालक को बताया। इसके बाद चालक ने कार रोकी और लोगों की मदद से मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश की।
आग बोनट के नीचे लगी थी लेकिन वहां मिट्टी नहीं पहुंच रही थी। इस पर चालक ने बोनट खोला लेकिन अचानक बोनट नीचे गिर गया और लॉक हो गया। फिर बोनट नहीं खुला। मिट्टी से आग नहीं बुझती देखकर वहां रुके राहगीर सिमरनजीत सिंह ने फायर ब्रिगेड को फोन कर सूचना दी। इस बीच देखते ही देखते कार में आग ज्यादा फैल गई। वहीं जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तो आग फैल चुकी थी लेकिन गनीमत रही कि कार सवार ने कूदकर अपनी जान बचा ली।
कार मालिक ने बताया कि जब वह निजी काम से कुंभड़ा चौक से विजिलेंस दफ्तर की तरफ जा रहे थे। वहां पहुंचने पर कार में कुछ खराबी आई। जब तक वह समझते तब तक कार से धुआं निकलने लगा। लोगों ने उन्हें इस बारे में बताया। इसके बाद कार रोककर किनारे लगाई लेकिन तब तक कार के अंदर धुआं भर गया था जिस कारण उसे कुछ दिखाई भी नहीं दिया। कार को आग लगने के बाद करीब 10 मिनट बाद फायर टेंडर मौके पर पहुंचा और करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
बोनट हुआ लॉक, कार में नहीं था आग बुझाने का यंत्र
प्रत्यक्षदर्शी सिमरनजीत सिंह ने बताया कि कार से आग निकलती देख कार मालिक को बताया। वहीं, आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग कार के नीचे लगी थी और आग बुझाने में दिक्कत आ रही थी। कार में आग बुझाने का यंत्र भी नहीं था इसलिए मिट्टी से आग बुझाने की कोशिश की। कार का बोनट खोलकर मिट्टी डाल रहे थे लेकिन अचानक बोनट गिर गया। फिर उसे खोलने की कोशिश की लेकिन वह नहीं खुला। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी और फायर ब्रिगेड ने आकर एक घंटे की मशक्कत से आग बुझाई।