फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bloody clash at midnight in Skylark Market, one dead and the other in coma after lawyer's attack

Mohali News: स्काईलार्क मार्केट में आधी रात को खूनी संघर्ष, वकील के हमले में एक की मौत दूसरा कौमा में

Sat, 13 Sep 2025 11:33 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bloody clash at midnight in Skylark Market, one dead and the other in coma after lawyer's attack
मोहाली। लांडरा रोड पर स्काईलार्क मार्केट में बने बूथ की पार्किंग में शनिवार आधी रात को दो युवक खून से लथपथ औंधे मुंह पड़े मिले। दिल्ली नंबर की कार के पास एक युवक की मौत हो गई थी जबकि दूसरे की सांसें चल रहीं थी। दोनों पर तेजधार हथियार से कातिलाना हमला किया गया था। मृतक हरविंदर सिंह उर्फ हनी था। दूसरे घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती करवाया गया है। वह इस समय कोमा में है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत काफी नाजुक है।
विज्ञापन

पुलिस को मौका-ए-वारदात से बरामद कार के पास तीन शराब के गिलास बरामद हुए हैं। पुलिस का अनुमान है कि शराब के नशे में झगड़ा होने के बाद खूनी झड़प में बदल गया होगा। तीनों व्यक्ति एक दूसरे के जानकार बताए जा रहे हैं। उनका तीसरा साथी भागा हुआ है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस को मौके से उसकी दिल्ली नंबर वैगनार कार बरामद हुई है। उसको पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस वारदात में पुलिस ने मृतक हरविंदर सिंह उर्फ हनी की पत्नी मोनिका के बयान पर खरड़ के रहन वाले वकील मुकंद भास्कर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मौके की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है। आरोपी की तलाश में पुलिस छापा मार रही है।
विज्ञापन


सुबह फोन पर किसी ने दी जानकारी
मोनिका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह स्काईलार्क एनक्लेव के टावर नंबर-2 में रहती है। वह चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर है। उसकी शादी करीब सात पहले हरविंदर सिंह उर्फ हनी के साथ हुई थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे 6 साल बेटा जोरावर सिंह और 3 साल बेटा वारिस है। उसका पति हरविंदर सिंह उर्फ हनी प्रॉपर्टी का काम करता था। 12 सितंबर की रात करीब 8 बजे हरविंदर अपनी पत्नी मोनिका से यह कहकर गया था कि वह रिलायंस स्टोर से बेटे का बैग लेने जा रहा है। एक घंटे में आ जाएगा। करीब रात 10 बजे मोनिका ने अपने पति हरविंदर सिंह को फोन किया तो उसने बताया कि वह शिवालिक सिटी में अपने दोस्त के पास है, जल्द आ जाएगा। उसने दोबारा करीब 2 बजे अपने पति को फोन किया तो फोन पर लक्की और एक अन्य व्यक्ति की आवाजें आ रही थी। हनी ने कहा कि वह जल्द आ रहा है। इस बीच मोनिका सो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब 5 बजे उसने दोबारा हरविंदर सिंह हनी को फोन किया तो उसका फोन बंद आ रहा था। करीब साढ़े 6 बजे से 7 बजे तक वह हनी के दोस्त लक्की के फोन पर ट्राई करती रही लेकिन उसने भी फोन नहीं उठाया। उसके बाद 7.20 पर किसी अज्ञात ने फोन उठाकर कहा कि वह तुरंत स्काईलार्क एनक्लेव की मार्केट के मेन गेट पर आ जाए। मोनिका अपनी ननद तरनजीत कौर, ससुर कुलदीप सिंह और जेठ विक्रमजीत सिंह के साथ स्काईलार्क के गेट के बाहर मार्केट में पहुंची तो वहां उसका पति हरविंदर सिंह हनी लहूलुहान पड़ा था। उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि हनी के साथ जो लड़का था, उसकी सांसें चल रही थी। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती करवाया है। वह कोमा में है। पुलिस अंदाजा लगा रही है कि दूसरा घायल युवक लक्की है।

पत्नी को बताया, मुकंद करता है झगड़ा
मोनिका ने पुलिस को बयान दिए कि उसके पति हनी ने दो दिन पहले उसे बताया था कि लक्की की एक मुकंद भास्कर नाम का व्यक्ति जो पेशे से वकील है, उससे पुरानी बात को लेकर आपस में बहस होती रहती है। जब वह उन्हें रोकता है तो मुकंद उसके साथ भी झगड़ा करता है। उसे मारने की कोशिश करता है। आज भी मौके पर मुकंद भास्कर की दिल्ली नंबर की वैगनार कार बरामद हुई है। वह भागा हुआ है। मोनिका ने मुकंद भास्कर पर उसके पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।




सुबह पुलिस को सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर दो युवक खून से लथपथ हालत में मिले थे। एक की मौत हो चुकी थी। दूसरे की सांसें चलने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत बयान देने लायक नहीं है। मृतक की पत्नी के बयान पर एक युवक पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। - कर्ण संधू, डीएसपी खरड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed