फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   blood donation, Camp, sant nirankari bhawan, 446 unit blood collected nirankari satsang, lalru,

निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदाताओं का उमड़ा सैलाब, 446 यूनिट रक्त एकत्र

Mon, 22 Aug 2016 10:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Mon, 22 Aug 2016 10:44 AM IST
विज्ञापन
blood donation, Camp, sant nirankari bhawan, 446 unit blood collected nirankari satsang, lalru,
zc
संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने रविवार को संत निरंकारी सत्संग भवन में सातवां रक्तदान कैंप आयोजित किया। इसमें 446 व्यक्तियों ने रक्तदान किया, जिनमें 25 महिलाएं भी शामिल थीं। कैंप का उद्घाटन थाना प्रभारी भारत भूषण ने रक्तदान कर किया। संत निरंकारी मंडल चंडीगढ़ के जोनल इंचार्ज डॉ. बीएस चीमा ने लालड़ू शहर और इलाके के लोगों का रक्तदान कैंप में पहुंचने का स्वागत किया। कैंप में रक्त एकत्र करने के लिए जीएमसीएच सेक्टर-32 के डॉ. गगनदीप कौर और सरकारी अस्पताल सेक्टर-16 चंडीगढ़ से डॉ. सिमरजीत कौर के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम पहुंची। मंडल के स्थानीय प्रमुख सरबजीत सिंह भट्टी ने मेहमानों का धन्यवाद किया, जबकि डॉ. चीमा ने आसपास के इलाके से आई संगत का धन्यवाद किया। इस मौके पर क्षेत्रीय संचालक चंडीगढ़ के मास्टर आत्मप्रकाश, डेराबस्सी के संयोजक सुभाष चोपड़ा, जीरकपुर के प्रमुख जसवंत सिंह, दप्पर के प्रमुख जगदीश लाल, समगौली के प्रमुख मास्टर गुरनाम सिंह, मोहाली के विधायक बलबीर सिंह सिद्धू, कांग्रेसी नेता दीपइंदर सिंह ढिल्लों, जसपाल सिंह जीरकपुर, एसएमएस संधू, मनप्रीत सिंह बन्नी संधू, आप नेता चरनजीत सिंह टिवाणा, नगर पंचायत लालड़ू के प्रधान बुल्लू सिंह राणा, नगर काउंसिल डेराबस्सी के प्रधान भूपिंद्र सिंह सैनी, भाजपा नेता सोमचंद गोयल, राजीव शर्मा, वासदेव मदान, रघुबीर जुनेजा, भाविप के रघुनाथ नारंग और ज्ञानचंद शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed