फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Blocks will be installed at night to stop illegal mining, ADC held emergency meeting and imposed duty

Mohali News: अवैध खनन रोकने के लिए लगेंगे रात में नाके, एडीसी ने आपात मीटिंग कर लगाई ड्यूटी

Sat, 27 Apr 2024 06:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Blocks will be installed at night to stop illegal mining, ADC held emergency meeting and imposed duty
मोहाली। मोहाली में माइनिंग माफियाओं के बढ़ते जंजाल को रोकने के लिए अब जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने कमर कस ली है। जिले में अवैध माइनिंग रोकने के लिए रात में नाके लगाए जाएंंगे। जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

जिले में गैर कानूनी माइनिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त हो गया है। माइनिंग माफियों पर शिकंजा कसने के लिए अब दिनरात टीम को अलर्ट कर दिया गया है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (जे) विराज एस तिड़के ने जिले के सभी अधिकारियों से आपात मीटिंग की और अधिकारियों को रात में माइनिंग रोकने के लिए चेकिंग करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

इसके लिए कई विभागों के अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई है। इसके तहत टीमें रोजाना रात औचक चेकिंग करेंगी। चेकिंग की रिपोर्ट बनाकर भेजने को यकीनी बनाया जाएगा। ताकि अवैध माईनिंग रोकी जा सके। टीमों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि अवैध माईनिंग से संबंधित मामला दर्ज करते समय वाहन का नंबर, उसके मालिक का नाम भी एफआईआर में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ आरटीओ के साथ तालमेल करके इस्तेमाल किए जाने वाले टिप्पर, जेसीबी पोकलेन, ट्रैक्टर ट्राली आदि की पूरी जानकारी डाटाबेस में लिया जाए। बता दें कि मोहाली जिले में माइनिंग माफिया काफी सक्रिय है। काला कारोबार गोलमाल कारोबार रात में होता है। इतना ही नहीं माइनिंग माफिया की वजह से चलने वाले टिप्परों की वजह से गांवों की सड़के तक जवाब दे गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed